भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 07 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
73 वे रामलीला महोत्सव का आगाज़ भूमि पूजन के साथ हुआ शुरु, मुख्य अतिथि रहे नरेंद्र सिंह नागर बिजली चोरों के विरुद्ध बिजली विभाग का एक्शन जारी, 7 लोग बिजली चोरी करते पकड़े ग्राम रवानी कटीरी में 16 अक्टूबर को निकलेगी भव्य माँ काली शोभायात्रा, राजनीति के शीर्ष पर 25 साल: सीएम से पीएम तक नरेंद्र मोदी का सफर शनि अमावस्या और पितृ अमावस्या पर होगा महायज्ञ, भजन संध्या व भव्य झांकियों का आयोजन ईपीएफओ की नई पहलों को लेकर आईआईए के पदाधिकारियों के साथ बैठक यमुना प्राधिकरण ने 25 कंपनियों को जारी किए लेटर ऑफ इंटेंट, 3155 करोड़ का निवेश प्रस्तावित अंडमान-निकोबार: भारत का समुद्री द्वार और रोजगार-निवेश की नई संभावनाएँ बेमिसाल 25 साल : गुजरात से दिल्ली और काशी-अयोध्या तक, नरेंद्र मोदी की जनसेवा यात्रा स्याना में श्रीरामलीला मंचन का भव्य शुभारंभ, पहले दिन दिखाए नारद मोह और राम जन्म की लीला
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, बुलंदशहर में लगेंगे सुरक्षा जवान भर्ती शिविर

बुलंदशहर। शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और SIS सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में जिले में भर्ती शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 17 Sep 2026, 05:59 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, बुलंदशहर में लगेंगे सुरक्षा जवान भर्ती शिविर

आज़ का मुद्दा आशीष कुमार

बुलंदशहर। शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और SIS सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में जिले में भर्ती शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।कमांडेंट कार्यालय देहरादून से भर्ती अधिकारी गंगा सिंह ने बताया कि सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर व सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए 17 सितंबर से 5 अक्टूबर तक जिले के सभी विकासखंड कार्यालयों में शिविर लगेंगे। शिविर का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा।

ब्लॉक वार शिविर तिथियां -
17 सितंबर को अगौता, 18 को गुलावठी, 19 को लखावटी, 21 को सिकंदराबाद, 22 को खुर्जा, 23 को अरनियां, 24 को अनूपशहर, 25 को जहांगीराबाद, 26 को शिकारपुर, 28 को पहासू, 29 को स्याना, 30 को ऊंचागांव, 1 अक्टूबर को बीबी नगर, 2 को डिबाई, 3 को दानपुर, 5 को बुलंदशहर और 6 अक्टूबर को पुनः अगौता ब्लॉक में शिविर लगेगा। किसी भी ब्लॉक का अभ्यर्थी किसी भी शिविर में शामिल हो सकता है।

योग्यता व दस्तावेज - 10वीं-12वीं पास, उम्र 19 से 40 वर्ष, लंबाई 168-170 सेमी, वजन 55-90 किग्रा और शारीरिक रूप से स्वस्थ होना जरूरी। अभ्यर्थी 10वीं-12वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड की फोटोकॉपी, एक पासपोर्ट फोटो और 350 रुपये ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुल्क के साथ पहुंचे।

चयनित युवाओं को एक माह के प्रशिक्षण के बाद नोएडा एयरपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट, दिल्ली एम्स, ताज होटल ग्रुप, मानेसर-खरखौदा मारुति, मेट्रो, अयोध्या राम मंदिर, वृंदावन सहित सरकारी व निजी संस्थानों में तैनाती दी जाएगी। सुरक्षा जवान को 18 से 28 हजार और सुपरवाइजर को 20 से 32 हजार मासिक वेतन के साथ 65 वर्ष तक स्थायी नौकरी, पीएफ, पेंशन, जीवन बीमा, मेडिकल, आवास व मेस की सुविधा मिलेगी।

हेल्पलाइन - 8707068519, 7073744937

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें