भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 18 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में उमड़ी भीड़, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ 20 नवंबर से लगेंगे ईवीएम प्रदर्शन केंद्र, मतदाताओं को समझाई जाएगी मतदान प्रक्रिया गढ़, मखदूमपुर और अनूपशहर गंगा मेले में हुड़दंग पर जीरो टॉलरेंस, डीआईजी ने दिए सख्त निर्देश पंजाबी विकास मंच ने युवराज मेहता प्रकरण में न्याय की मांग उठाई, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम सौंपा ज्ञापन जनपद में वायु प्रदूषण नियंत्रण उपायों का किया स्थलीय निरीक्षण एवं समीक्षा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता बीएलओ एवं सुपरवाइजरों प्रशिक्षण सम्पन्न अनूपशहर से बसपा प्रत्याशी रहे मनोज प्रधान ने शेखपुर गढ़वा की बेटी नीता लोधी को दी बधाई, स्वर्ण पदक जीतने पर जताया गर्व छठ पर्व को लेकर अनूपशहर पुलिस सतर्क, सीओ शशांक श्रीवास्तव ने घाटों का किया निरीक्षण जनपद में छठ पर्व को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन कृत संकल्पित सरयू तट पर व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया संध्या अर्घ्य
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद अरुण सिंह पहुंचे बुलंदशहर, रक्तदान शिविर में लिया भाग

बुलंदशहर (त्रिलोक चन्द) : भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) और राज्यसभा सांसद अरुण सिंह गुरुवार को बुलंदशहर पहुंचे। उन्होंने पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर आयोजित रक्तदान शिविर में भाग लिया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 17 Sep 2026, 08:46 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद अरुण सिंह पहुंचे बुलंदशहर, रक्तदान शिविर में लिया भाग

बुलंदशहर (त्रिलोक चन्द) : भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) और राज्यसभा सांसद अरुण सिंह गुरुवार को बुलंदशहर पहुंचे। उन्होंने पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर आयोजित रक्तदान शिविर में भाग लिया।

इस दौरान मीडिया से बातचीत में अरुण सिंह ने कहा पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन गर्व और प्रसन्नता का विषय है। पूरे देश की जनता मोदी जी के स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना कर रही है। मोदी के 25 साल के शासनकाल में सेवा सर्वोपरि रहा है और इस 25 साल के कार्यकाल पर लोगों का भरोसा है। मोदी जैसा नेतृत्व 100 साल में एक बार जन्म लेता है।2027 यूपी विधानसभा चुनाव पर बोले - दूसरी पार्टियां क्या कर रही हैं, इस पर हम ध्यान नहीं दे रहे हैं। पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी में अद्भुत काम हुआ है। यूपी अब बहुत आगे निकल चुका है और फिर पहले से भी अधिक प्रचंड बहुमत के साथ हम सरकार बनाएंगे।

पप्पू यादव के 'UPI पेमेंट नहीं, गब्बर पेमेंट है' वाले बयान पर - पप्पू यादव की कोई क्रेडिबिलिटी नहीं है। पिछले दिनों संसद के दौरान भी उन्होंने किस तरह हंगामा किया था, सबने देखा। आम जनता को भरोसा होना चाहिए कि पीएम मोदी गरीब जनता से टैक्स ले ही नहीं सकते।

राहुल गांधी पर - राहुल गांधी पर देश की जनता का विश्वास नहीं है। 1 साल की राहुल गांधी की स्टेटमेंट निकालेंगे तो 100% राहुल गांधी झूठ बोलते हैं।

अखिलेश यादव के 'रोजगारी दिवस' वाले बयान पर - अखिलेश यादव को अपने अतीत पर ध्यान देना चाहिए। उनके समय यूपी दंगों का प्रदेश बन गया था। कोशीकला से पिलखुआ तक दंगे होते थे, अपहरण होता था, हत्याएं होती थी, डॉक्टर को पकड़कर करंट लगाया जाता था। समाजवादी पार्टी का अतीत बहुत ही डरावना और भयावह है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है।

AIUDF चीफ बदरुद्दीन अजमल के 'UCC लागू करना मतलब मुसलमानों को सताना है' वाले बयान पर - जब एक देश में एक राशन कार्ड हो सकता है, जात-बिरादरी मजहब से हटकर सभी को राशन मिल रहा है, वन नेशन वन टैक्स GST हो सकता है तो UCC क्यों नहीं लागू होना चाहिए। एक देश में एक कानून होना चाहिए सभी के लिए।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें