भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 18 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
प्रबन्ध निदेशक श्री रवीश गुप्ता (आई०ए०एस०) द्वारा आज बिजलीघरों एवं उनसे संबंधित लाइनों पर किए जा रहे अनुरक्षण कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया पंचकूला पुलिस ने अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार, आरोपी के खिलाफ पहले भी हत्या के प्रयास, आर्म्स व लड़ाई-झगड़े के 4 मामले दर्ज बुंदेलखंड के विकास को रफ्तार देने में जुटी योगी सरकार जिलाधिकारी ने नोएडा एवं जेवर के मतदेय स्थलों पर स्थापित हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा अनूपशहर में जमीन के नाम पर 56.70 लाख की ठगी, सरकारी जमीन को बताया अपनी गंगापुल पर ट्रक की टक्कर से 12 साल के पिंटू की मौत, तीन घायल PET परीक्षार्थियों के लिए शिवा विजय की पहल, तीन जिलों के लिए निःशुल्क बस सेवा कांग्रेस नेताओं ने अनूपशहर में दर्जनों बूथों का किया दौरा, बीएलओ से पारदर्शिता की अपील मेरठ परिक्षेत्र में ‘ऑपरेशन शस्त्र’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 208 गिरफ्तार भदोही: भुजनी-भंडा में मां दुर्गा की भक्ति का भव्य संगम, नौ दिवसीय महोत्सव में उमड़ रहे श्रद्धालु; गांव में उत्सव जैसा माहौल
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

तहसील कार्यालय में किसानों की समस्याओं को लेकर गरजे भाकियू कार्यकर्ता, सौंपा ज्ञापन

बुलंदशहर: स्याना भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं के निस्तारण की मांग करते हुए तहसील कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 01 Oct 2026, 09:48 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
तहसील कार्यालय में किसानों की समस्याओं को लेकर गरजे भाकियू कार्यकर्ता, सौंपा ज्ञापन

आज़ का मुद्दा आशीष कुमार

बुलंदशहर: स्याना भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं के निस्तारण की मांग करते हुए तहसील कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। गुरुवार को संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता व किसान जुलूस के रूप में तहसील कार्यालय पहुंचे। त्यागी ने कहा कि गोवंशियों में भयंकर रूप से लंपी रोग चल रहा है। जिस कारण गोवंश बड़ी बीमारी से जूझ रहे हैं। वहीं पशु चिकित्सकों द्वारा इलाज के नाम पर मात्र खानापूर्ति की जा रही है। त्यागी ने कहा कि गोवंशों का इलाज सही ढंग से किया जाए। 

वहीं त्यागी ने जिले की गौशाला में घोटाले के चलते गोवंशों की लगातार मौत होने का भी आरोप लगाया। जबकि गांव के जर्जर मार्गों के पुन : निर्माण व प्राकृतिक आपदा से किसानों की नष्ट फसलों के मुआवजा की मांग भी की गई। जिसके साथ-साथ मौजूद संगठन के कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय में भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया। जिसके बाद मौजूद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को संबोधित एसडीएम लालजी विश्वकर्मा को सौंपा। इस दौरान जिलाध्यक्ष शैलेंद्र आर्य व गुड्डू प्रधान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में मौजूद कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर नगर स्थित नवीन मंडी परिसर में प्लेटफार्मो व किसानों के लिए बनाए गए चबूतरो पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाते हुए कब्जा मुक्त करने की मांग की गई। इस दौरान विक्रम सिंह, राकेश सिंह, अशोक सोलंकी, बंटी सिंह व प्रदीप पवार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


 स्याना तहसील कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन करते भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक संगठन के कार्यकर्ता,स्याना तहसील कार्यालय में एसडीएम लालजी विश्वकर्मा को ज्ञापन सौंपते भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति संगठन के कार्यकर्ता।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें