भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 03 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
कांग्रेस कमेटी ने गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर किया माल्यार्पण नगर पंचायत जेवर :गांधी जयंती पर सफाई मित्रों का सम्मान, स्वच्छता के प्रति नागरिकों को किया जागरूक कोरोना काल में दिवंगत पत्रकारों को नोएडा मीडिया क्लब ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, स्मृति वन में गूंजे स्मृतियों के स्वर गांधी-शास्त्री जयंती पर ग्रेनो प्राधिकरण में कार्यक्रम, अधिकारियों ने प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर किया नमन अंत्योदय से सर्वोदय तक — बापू से आज तक एमिटी यूनिवर्सिटी में मेगा कैंसर स्क्रीनिंग कैंप, 5 हजार महिलाओं तक जागरूकता पहुंचाने का लक्ष्य 33 हजार फीट पर भारत का बेटा बना दुनिया का हीरो” तहसील कार्यालय में किसानों की समस्याओं को लेकर गरजे भाकियू कार्यकर्ता, सौंपा ज्ञापन योग का असली अर्थ केवल कठिन आसन नहीं दादरी में प्रदूषण रोकथाम और स्वच्छता को लेकर नगर पालिका का सघन अभियान
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

नगर पंचायत जेवर :गांधी जयंती पर सफाई मित्रों का सम्मान, स्वच्छता के प्रति नागरिकों को किया जागरूक

सफाई मित्रों के सम्मान से स्वच्छता कर्मियों का उत्साह भी बढ़ा और नागरिकों को स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 03 Oct 2026, 11:35 AM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
नगर पंचायत जेवर :गांधी जयंती पर सफाई मित्रों का सम्मान, स्वच्छता के प्रति नागरिकों को किया जागरूक

जेवर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के पावन अवसर पर नगर पंचायत जेवर में स्वच्छता एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में सराहनीय योगदान देने वाले सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन (SBM 2.0) के अंतर्गत नागरिकों को कचरे के उचित पृथक्करण और चार डस्टबिन के उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। लोगों को बताया गया कि घरों एवं प्रतिष्ठानों से निकलने वाले कचरे को निर्धारित श्रेणियों में अलग-अलग रखकर उसका उचित निस्तारण किया जाना चाहिए।

अधिकारियों ने नागरिकों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ नगर बनाने का संदेश दिया गया।

सफाई मित्रों के सम्मान से स्वच्छता कर्मियों का उत्साह भी बढ़ा और नागरिकों को स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

प्रोग्राम मे अधिशासी अधिकारी वीरज कुमार त्रिपाठी, चेयरमैन पुत्र सौरभ माहेश्वरी, मनोनीत सभासद मोनू गर्ग, पंकज ठाकुर, चेयरमैन प्रतिनिधि पंकज,शर्मा सभासद मोहमद सुलेमान, राधेश्याम, बड़े बाबू नगर पंचायत शिवकुमार सहित समस्त पंचायत कर्मचारी उपस्थित रहे

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें