आज का मुददा बुलंदशहर (त्रिलोक चन्द)
खुर्जा नगर क्षेत्र में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने रोडवेज बस स्टैंड के समीप स्थित होटल पैराडाइज में छापेमारी की। पुलिस के पहुंचने पर होटल में तीन प्रेमी युगल मिले। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बताया गया कि कुछ युवक-युवतियां अर्धनग्न अवस्था में मिले।पुलिस के अनुसार होटल के रजिस्टर में किसी भी युगल की एंट्री नहीं मिली।
आरोप है कि होटल में बिना पहचान सत्यापन के कमरे उपलब्ध कराए जा रहे थे। पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही होटल संचालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने होटल सेसीसीटीवी कैमरों का डीवीआर और कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं कब्जे में ली हैं। मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद होटल को सील करने की कार्रवाई किए जाने की बात पुलिस ने कही है। इधर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने होटल के खिलाफ कार्रवाई और उसे सील कराने की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि होटल में नियमों की अनदेखी कर गतिविधियां संचालित की जा रही थीं।
सीओ शोभित कुमार अत्री ने बताया कि होटल से संबंधित सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।