भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 16 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
छठ पर्व को लेकर अनूपशहर पुलिस सतर्क, सीओ शशांक श्रीवास्तव ने घाटों का किया निरीक्षण जनपद में छठ पर्व को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन कृत संकल्पित सरयू तट पर व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया संध्या अर्घ्य भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर छठवां जनजातीय गौरव दिवस धूमधाम से मनाया गया छोटा हाथी और कार की भीषण भिड़ंत, चपेट में आईं दो बाइक; छह लोग घायल आईआईएमटी संस्थान, नॉलेज पार्क-3, ग्रेटर नोएडा में एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यशाला का आयोजन सिकंदराबाद में उचित दर विक्रेता स्नेह मिलन समारोह का आयोजन, विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कोटेदारों को किया सम्मानित बुलंदशहर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: सड़क हादसों में 15.90% की कमी, मेरठ जोन में प्रथम स्थान शिकारपुर में अवैध हथियारों का प्रदर्शन! युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल खुर्जा के लाल ओलंपियन अरविंद सिंह को अर्जुन अवार्ड मिलने पर हर्ष, एड. रंजना सिंह ने दी बधाई
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर एवं विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण

बहराइच जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट परिसर का भ्रमण कर संयुक्त कार्यालय, अभिलेखागार, उप निबंधक कार्यालय सहित विभिन्न पटलों एवं कार्यालयों का निरीक्षण किया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 06 Oct 2026, 05:59 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर एवं विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण

बहराइच  जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट परिसर का भ्रमण कर संयुक्त कार्यालय, अभिलेखागार, उप निबंधक कार्यालय सहित विभिन्न पटलों एवं कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों में साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव तथा आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया।

कलेक्ट्रेट में विधवा पेंशन से सम्बन्धित समस्या लेकर पहुंची महिला से जिलाधिकारी ने स्वयं मुलाकात कर उसकी समस्या जानी। इसके बाद जिलाधिकारी महिला को अपने साथ सम्बन्धित पटल पर ले गए तथा उसके पेंशन प्रकरण की जानकारी प्राप्त की।उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी को प्रकरण की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए पात्र महिला को पेंशन का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान विभिन्न कार्यालयों में साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं में कमी मिलने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को नियमित रूप से साफ-सफाई कराने तथा कार्यालयों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।


अभिलेखागार के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अभिलेखों के सुरक्षित एवं व्यवस्थित रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने को कहा। उप निबंधक कार्यालय में भी उन्होंने कार्यप्रणाली एवं अभिलेखों की स्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यालयों में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ संवेदनशीलता से व्यवहार करते हुए उसकी समस्या का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें