आज़ का मुद्दा आशीष कुमार
हरिद्वार/बुलंदशहर। हरिद्वार के बहादराबाद स्थित केयर ग्रुप ऑफ कॉलेज में रविवार को राष्ट्र गौरव सम्मान-2026 का भव्य आयोजन किया गया।
विकास फाउंडेशन और केयर कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस राष्ट्रीय समारोह में बुलंदशहर के वरिष्ठ पत्रकार अवनीश त्यागी को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी के महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी महाराज ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में देशभर से चिकित्सा, समाजसेवा, शिक्षा, कला, साहित्य, खेल, पर्यावरण और पत्रकारिता सहित विभिन्न क्षेत्रों की 31 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।समारोह में गंगा महासभा के अध्यक्ष पंडित नितिन गौतम, विधायक आदेश चौहान और डॉ. अलंकृता मानवी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत कर सभी विभूतियों को अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।इस दौरान मेक इन इंडिया और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में काम कर रहे ग्रीन इनोवेटर तेजवीर शर्मा, प्रफुल्ल अग्रवाल, भरतनाट्यम नृत्यांगना सुपर्णा सूद, बॉलीवुड अभिनेता युद्धवीर दहिया सहित कई हस्तियों को भी सम्मानित किया गया।

विकास फाउंडेशन के अध्यक्ष योगेंद्र त्यागी ने कहा कि निस्वार्थ भाव से समाज व राष्ट्र के लिए कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करना उद्देश्य है। केयर ग्रुप के प्रबंध निदेशक राजकुमार शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं को राष्ट्र सेवा की प्रेरणा मिलती है।