मेरठ :प्रबन्ध निदेशक श्री रवीश गुप्ता (आई०एस०एस०) के निर्देशानुसार विद्युत उपकेन्द्रों के सुरक्षित एवं सुचारू संचालन साथ-साथ कार्मिकों की कार्यकुशलता एवं दक्षता बढाने हेतु विभिन्न जनपदों में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं इसी कम मे पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि के तत्वाधान में आज दिनांक 06.10.2026 को 33/11 केवी उपकेन्द्र आवास विकास मुरादाबाद में टी०जी०टू० एवं लाईनमैन कर्मचारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में 33/11 केवी उपकेन्द्रों के संचालन, उपकरणों के रखरखाव तथा सुरक्षा मानकों से संबंधित तकनीकी जानकारी को सरल एवं व्यवहारिक रूप से कार्मिकों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जा रहा हैं उपलब्ध प्रशिक्षण सामग्री मे, उपकेन्द्र संचालन एवं सुरक्षा से संबंधित बहुविकल्पीय प्रश्नों (एग०सी०क्यूज) के माध्यम से कार्मियों के तकनीकी ज्ञान एवं सुरक्षा प्रक्रियाओं की समझ को मजबूत करने का प्रयास किया गया है।
कार्यक्रम का आयोजन मा० अध्यक्ष महोदय उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लखनऊ एवं प्रबन्ध निदेशक महोदय पीवीवीएनएल के निर्देशानुसार किया गया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान कर्मचारियों को विद्युत उपकेन्द्रों पर कार्य करते समय, अपनाई जाने वाली सुरक्षा प्रक्रियाओं, विद्युत उपकरणों के रख-रखाव, सुरक्षा किट के प्रयोग तथा आपातकलीन परिस्थितियों में त्वरित कार्यवाही के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान सुरक्षा किट के उपयोग, ट्रांसफार्मर की सुरक्षा तथा विद्युत उपकरणों के सुरक्षित संचालन का व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों को ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा, विद्युत लाईनों के रख-रखाव, उपकेन्द्र संचालन की तकनीकी बारीकियों एवं आधुनिक सुरक्षा उपकरणों का व्यवहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। अधिकारियों ने यह भी बताया की नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम कर्मचारियों की कार्यकुशलता एवं आत्मविश्वास को बढाने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।
कार्यक्रम के समापन के अवसर पर अधिकारियों ने उपस्थित सभी कर्मचारियों को विद्युत कार्यों के दौरान पूर्ण सतर्कता बरतने एवं सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई साथ ही यह भी बताया गया कि नियमित प्रशिक्षण से दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है तथा उपभोक्ताओं को बेहतर एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकती है।
इस अवसर पर इं० अभिषेक श्रीवास्तव अधीक्षण अभियन्ता (मुख्यालय) एवं श्री मांज अधिशासी अभियन्ता आदि अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।