भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 06 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर एवं विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण मिलावटी दूध की शिकायतों पर उपायुक्त की कार्यवाई से दूध बेचने वालों में मचा हड़कंप। विभिन्न देशों के 40 सदस्यीय सिविल सेवकों के प्रतिनिधिमंडल ने गौतमबुद्धनगर के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ किया संवाद भारतीय लोकतंत्र और चुनाव आयोग सेवा के रंग में सजी भव्य रंगोली, स्वच्छता का दिया संदेश किसानों की आवाज थे चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत अगर सरदार पटेल न होते तो भारत कैसा होता? ₹74 की दवा पर ₹4,980 की MRP—आखिर इतना बड़ा अंतर क्यों? ओयो होटल में पुलिस की छापेमारी, तीन प्रेमी युगल हिरासत में उत्तर प्रदेश सरकार की छात्रवृत्ति योजना बनी शिक्षा जारी रखने का आधार, आर्थिक चुनौती के बीच नहीं रुकी विनीत की पढ़ाई
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

सेवा के रंग में सजी भव्य रंगोली, स्वच्छता का दिया संदेश

कार्यक्रम नगर पालिका परिषद दादरी की अध्यक्ष श्रीमती गीता शर्मा एवं अधिशासी अधिकारी सुश्री शालिनी गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 06 Oct 2026, 04:38 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
सेवा के रंग में सजी भव्य रंगोली, स्वच्छता का दिया संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट | आज का मुद्दा

दादरी। नगर पालिका परिषद दादरी में “स्वच्छता ही सेवा अभियान” के अंतर्गत “सेवा के रंग” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भव्य एवं आकर्षक रंगोली बनाकर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम नगर पालिका परिषद दादरी की अध्यक्ष श्रीमती गीता शर्मा एवं अधिशासी अधिकारी सुश्री शालिनी गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर शैफाली पब्लिक स्कूल, रेलवे रोड, दादरी की शिक्षिकाओं पूजा सिसोदिया, गुलफिशा सैफी, निशा अनुरागी, निशा गर्ग, ज्योति सिंह एवं गौरी सोनी मैम के मार्गदर्शन में कक्षा 8वीं की छात्राओं सृष्टि भाटी, अनन्या रावत, जोया सैफी तथा दिशा शर्मा ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने मिलकर अपनी रचनात्मकता और कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए “स्वच्छता ही सेवा” एवं स्वच्छता के महत्व को प्रदर्शित करने वाली बेहद सुंदर रंगोली तैयार की। रंगोली के माध्यम से नगरवासियों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और पर्यावरण को साफ-सुथरा रखने का सशक्त संदेश दिया गया।

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गीता शर्मा एवं अधिशासी अधिकारी सुश्री शालिनी गुप्ता ने छात्राओं एवं शिक्षिकाओं के इस सराहनीय और रचनात्मक प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने में ऐसे रचनात्मक कार्यक्रमों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य में भी सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

वहीं, नगर पालिका परिषद दादरी द्वारा क्षेत्र में वायु प्रदूषण नियंत्रण एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए भी अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत वार्ड नंबर 8 और वार्ड नंबर 10 में धूल नियंत्रण अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। साथ ही कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन (C&D) वेस्ट के उचित प्रबंधन तथा घर-घर कचरा पृथक्करण को लेकर भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

नगर पालिका के इन प्रयासों का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषणमुक्त बनाने के साथ-साथ नागरिकों में स्वच्छता के प्रति स्थायी जागरूकता पैदा करना है।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें