आज़ का मुद्दा आशीष कुमार
स्याना, बुलंदशहर। मंगलवार को आदर्श रामलीला कमेटी स्याना के तत्वावधान में श्रीरामलीला मंचन का शुभारंभ वैदिकमंत्रोच्चारण के साथ हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि ठा. सोमवीर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष संजय कश्यप ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ सदस्य संजय श्रोत्री ने किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ठा. सोमवीर सिंह ने कहा कि "रामलीला केवल मंचन नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और संस्कारों की पाठशाला है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जीवन हमें सत्य, त्याग और मर्यादा का संदेश देता है। कमेटी ने इस परंपरा को जीवित रखा है, यह सराहनीय है।"

आदर्श रामलीला कमेटी के अध्यक्ष संजय कश्यप ने कहा कि "कमेटी पिछले कई वर्षों से लगातार रामलीला का आयोजन कर रही है। हमारा प्रयास है कि नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ा जाए। इस बार मंचन को और अधिक भव्य बनाया गया है और सभी नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील है।"इस दौरान राजेश चौहान, डालचंद लोधी, सांसद प्रतिनिधि विजय लोधी रत्नलाल अग्रवाल, प्रवेश अग्रवाल, महेश प्रजापति, कपिल सिंघल गौरव आर्य, प्रदीप अग्रवाल , चंद्रशेखर वर्मा, मनोज गौतम ,सहित कमेटी के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।