भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 08 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
बिजली विभाग के खिलाफ भाकियू अराजनैतिक का हल्लाबोल, ऊंचागांव बिजलीघर का घेराव बुलंदशहर में 21 अस्पतालों का औचक निरीक्षण, एक सील और छह को नोटिस इलाज का दावा या बीमारी का सौदा? 73 वे रामलीला महोत्सव का आगाज़ भूमि पूजन के साथ हुआ शुरु, मुख्य अतिथि रहे नरेंद्र सिंह नागर बिजली चोरों के विरुद्ध बिजली विभाग का एक्शन जारी, 7 लोग बिजली चोरी करते पकड़े ग्राम रवानी कटीरी में 16 अक्टूबर को निकलेगी भव्य माँ काली शोभायात्रा, राजनीति के शीर्ष पर 25 साल: सीएम से पीएम तक नरेंद्र मोदी का सफर शनि अमावस्या और पितृ अमावस्या पर होगा महायज्ञ, भजन संध्या व भव्य झांकियों का आयोजन ईपीएफओ की नई पहलों को लेकर आईआईए के पदाधिकारियों के साथ बैठक यमुना प्राधिकरण ने 25 कंपनियों को जारी किए लेटर ऑफ इंटेंट, 3155 करोड़ का निवेश प्रस्तावित
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

बिजली विभाग के खिलाफ भाकियू अराजनैतिक का हल्लाबोल, ऊंचागांव बिजलीघर का घेराव

जहांगीराबाद, बुलंदशहर। बुधवार को भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष ठा. शैलेंद्र आर्य के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने ऊंचागांव बिजलीघर का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 07 Oct 2026, 11:31 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
बिजली विभाग के खिलाफ भाकियू अराजनैतिक का हल्लाबोल, ऊंचागांव बिजलीघर का घेराव

आज़ का मुद्दा

जहांगीराबाद, बुलंदशहर। बुधवार को भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष ठा. शैलेंद्र आर्य के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों नेऊंचागांव बिजलीघर का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया।जिला उपाध्यक्ष ठा. प्रदीप गौड़ ने बताया कि ऊंचागांव, पिलखनी, खंदोई, मड्याना कला, मड्याना खुर्द आदि गांव बिजली विभाग के भ्रष्टाचार, अनियमितताओं और बदसलूकी से त्रस्त हैं। 

किसानों के आक्रोश को देखते हुए बिजलीघर का स्टाफ मौके से भाग खड़ा हुआ।दोपहर करीब 2 बजे एसडीओ जहांगीराबादप्रदीप कुमार और जेई गणेशन कुमार वार्ता के लिए पहुंचे तो आक्रोशित किसानों ने दोनों अधिकारियों को धूप में बिठा लिया और खरीखोटी सुनाई। अधिकारियों ने अपनी लापरवाही स्वीकार करते हुए जल्द कार्य करने का आश्वासन दिया। एसडीओ ने फोन पर जिलाध्यक्ष की अधिशासी अभियंता जहांगीराबाद से वार्ता कराई।


अधिकारियों ने 15 दिन में सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने आपसी वार्ता कर धरना स्थगित किया और अधिशासी अभियंता के नाम ज्ञापन एसडीओ, जेई व क्षेत्रीय दरोगा मुकेश कुमार को सौंपा।जिलाध्यक्ष ठा. शैलेंद्र आर्य ने कहा कि _"यदि 15 दिन में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 20 अक्टूबर को डिवीजन जहांगीराबाद का घेराव किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी। किसानों का शोषण बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगा।"

_धरने में युवा ब्लॉक अध्यक्ष ठा. नरेंद्र सिंह राणा, ब्लॉक संरक्षक डॉ. ओमपाल सिंह, पुष्पा देवी, प्रेमवती देवी, बसंतो देवी, रामवती देवी, पृथ्वी सिंह, सोनू सिंह, विक्रम सिंह, अंशु वर्मा, राहुल मास्टर, महेश शर्मा सहित सैकड़ों महिला-पुरुष किसान मौजूद रहे।

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें