भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 18 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में उमड़ी भीड़, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ 20 नवंबर से लगेंगे ईवीएम प्रदर्शन केंद्र, मतदाताओं को समझाई जाएगी मतदान प्रक्रिया गढ़, मखदूमपुर और अनूपशहर गंगा मेले में हुड़दंग पर जीरो टॉलरेंस, डीआईजी ने दिए सख्त निर्देश पंजाबी विकास मंच ने युवराज मेहता प्रकरण में न्याय की मांग उठाई, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम सौंपा ज्ञापन जनपद में वायु प्रदूषण नियंत्रण उपायों का किया स्थलीय निरीक्षण एवं समीक्षा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता बीएलओ एवं सुपरवाइजरों प्रशिक्षण सम्पन्न अनूपशहर से बसपा प्रत्याशी रहे मनोज प्रधान ने शेखपुर गढ़वा की बेटी नीता लोधी को दी बधाई, स्वर्ण पदक जीतने पर जताया गर्व छठ पर्व को लेकर अनूपशहर पुलिस सतर्क, सीओ शशांक श्रीवास्तव ने घाटों का किया निरीक्षण जनपद में छठ पर्व को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन कृत संकल्पित सरयू तट पर व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया संध्या अर्घ्य
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

बुलंदशहर में 21 अस्पतालों का औचक निरीक्षण, एक सील और छह को नोटिस

बुलंदशहर। जिलाधिकारी बुलंदशहर के निर्देश पर जनपद में संचालित निजी चिकित्सालयों की व्यवस्थाओं और मानकों की जांच के लिए बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 को स्वास्थ्य विभाग, उपजिलाधिकारी एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीमों ने जिले की सभी तहसीलों में औचक निरीक्षण अभियान चलाया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 07 Oct 2026, 11:20 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
बुलंदशहर में 21 अस्पतालों का औचक निरीक्षण, एक सील और छह को नोटिस

बुलंदशहर। जिलाधिकारी बुलंदशहर के निर्देश पर जनपद में संचालित निजी चिकित्सालयों की व्यवस्थाओं और मानकों की जांच के लिए बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 को स्वास्थ्य विभाग, उपजिलाधिकारी एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीमों ने जिले की सभी तहसीलों में औचक निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान कुल 21 चिकित्सालयों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान चिकित्सालयों में उपस्थित चिकित्सक एवं अन्य स्टाफ, बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण की व्यवस्था, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र, अग्निशमन अनापत्ति प्रमाण पत्र, साफ-सफाई व्यवस्था सहित निर्धारित चेकलिस्ट के अनुसार विभिन्न व्यवस्थाओं की गहनता से जांच की गई।जांच के दौरान अनियमितताएं मिलने पर डिबाई तहसील में एक चिकित्सालय को सील कर दिया गया, जबकि एक अन्य चिकित्सालय को नोटिस जारी किया गया। इसके अलावा शिकारपुर, सिकंदराबाद और बुलंदशहर नगर में एक-एक तथा अनूपशहर तहसील में दो चिकित्सालयों को नोटिस जारी किए गए।

प्रशासन के अनुसार निरीक्षण के समय एक चिकित्सालय बंद पाया गया, जबकि 13 चिकित्सालयों में व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं।
21 अस्पतालों की हुई जांच
कुल निरीक्षित चिकित्सालय: 21
सील किए गए चिकित्सालय: 01
जारी किए गए नोटिस: 06
निरीक्षण के समय बंद मिले चिकित्सालय: 01
व्यवस्थाएं संतोषजनक: 13
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नोटिस जारी होने की तिथि से तीन दिन के भीतर चिकित्सालय संचालक द्वारा स्पष्टीकरण प्रस्तुत करना होगा। यदि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया जाता है तो संबंधित चिकित्सालय संचालक एवं अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों ने बताया कि जनपद में संचालित चिकित्सालयों की व्यवस्थाओं और मानकों की निगरानी के लिए भविष्य में भी समय-समय पर औचक निरीक्षण जारी रहेगा।

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें