भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 09 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
बुलंदशहर पुलिस ने रचा इतिहास, NAFIS रैंकिंग में पूरे प्रदेश में मारी बाजी अहार बस अड्डे पर प्रेमी का हाई-वोल्टेज ड्रामा, मोबाइल टॉवर पर चढ़कर जान देने की दी धमकी, देखने के लिए लगी लोगों की भीड़ खुर्जा में धूमधाम से निकली भगवान श्रीराम की भव्य बारात, भाजपा नेत्री रंजना सिंह ने किया पुष्पवर्षा कर स्वागत गन्ना क्रय केंद्रों के आवंटन पर भड़के किसान, अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे समान कार्य-समान वेतन और नियमितीकरण की मांग को लेकर एनएचएम संविदा कर्मियों का धरना मोबाइल के दौर में खोती जा रही चिट्ठियों की परंपरा, डाककर्मियों को किया सम्मानित स्याना: कांग्रेस जिला महासचिव समेत कार्यकर्ता हाउस अरेस्ट अभेद्य सुरक्षा का नया युग: आधुनिक सैन्य तकनीकों का महा-समन्वय त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखें, रामघाट थाने में पीस कमेटी की बैठक राजनीति में नई पीढ़ी आए, लेकिन नई सोच के साथ
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

अहार बस अड्डे पर प्रेमी का हाई-वोल्टेज ड्रामा, मोबाइल टॉवर पर चढ़कर जान देने की दी धमकी, देखने के लिए लगी लोगों की भीड़

बुलंदशहर के अहार थाना क्षेत्र में बस अड्डा परिसर के समीप शुक्रवार को एक युवक द्वारा प्रेमिका से विवाह की मांग को लेकर मोबाइल टॉवर पर चढ़कर हंगामा करने का मामला प्रकाश में आया है।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 09 Oct 2026, 08:59 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
अहार बस अड्डे पर प्रेमी का हाई-वोल्टेज ड्रामा, मोबाइल टॉवर पर चढ़कर जान देने की दी धमकी, देखने के लिए लगी लोगों की भीड़

आज़ का मुद्दा पुष्पेन्द्र कुमार

बुलंदशहर के अहार थाना क्षेत्र में बस अड्डा परिसर के समीप शुक्रवार को एक युवक द्वारा प्रेमिका से विवाह की मांग को लेकर मोबाइल टॉवर पर चढ़कर हंगामा करने का मामला प्रकाश में आया है। लगभग डेढ़ घंटे तक चले इस घटनाक्रम से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। जबकि मौके पर सैकड़ो लोगों की भीड़ जमा हो गई। थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अलीगढ़ जनपद के खैर थाना क्षेत्र के ग्राम बाकनेर निवासी अजय का डिबाई क्षेत्र की एक युवती के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। बताया जाता है कि युवती के परिजन इस संबंध के विरुद्ध हैं। 

वहीं परिजनों द्वारा युवती का विवाह अन्य किसी लड़के के साथ तय कर दिया गया था। जबकि युवती को अहार में स्थित उसकी बहन के घर भेज दिया था। युवक अजय अपनी प्रेमिका से मिलने अहार पहुंचा था। मुलाकात न हो पाने से क्षुब्ध होकर वह समीप स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया तथा गले में रस्सी का फंदा डालकर कूदने की धमकी देने लगा। टॉवर पर युवक को देख मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राहुल कुमार मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा लाउडस्पीकर एवं दूरभाष के माध्यम से युवक को समझाने का प्रयास किया गया। लेकिन युवक अपनी मांग पर अडिग रहा। वहीं प्रेमिका को मौके पर बुलाने की बात करता रहा। पुलिस ने मामला हाथ से निकलता देख युवती का पता लगाकर उसे मौके पर बुलवाया। वहीं युवती द्वारा मोबाइल से विवाह का आश्वासन दिया गया।

 जिसके बाद युवक सकुशल टॉवर से नीचे उतर आया। थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। बताया कि जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी ओर यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें