आज का मुद्दा / पुष्पेन्द्र कुमार
खुर्जा। नगर में श्री रामलीला कमेटी खुर्जा के तत्वावधान में आयोजित भव्य श्री राम बारात के शुभारंभ अवसर पर भाजपा नेत्री एडवोकेट रंजना सिंह ने सहभागिता की।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के निवर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष आदरणीय सतेंद्र शिशोदिया द्वारा फीता काटकर किया गया।

इस दौरान भाजपा नेत्री रंजना सिंह ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की बारात पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया और प्रभु श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर नगर अध्यक्ष भाजपा खुर्जा पंडित सचिन शर्मा व भाजपा खुर्जा नगर पदाधिकारी व कार्यकर्ता, एंटी करप्शन मूवमेंट भारत खुर्जा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, ऑनेस्ट क्लब खुर्जा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, सम्मानित क्षेत्रवासी व नगरवासियों का भी स्वागत अभिनंदन किया गया।

भव्य एवं सफल आयोजन के लिए रामलीला कमेटी खुर्जा के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।