भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 29 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
स्ट्रोक से जिंदगी की जंग जीतकर मां बनी 25 वर्षीय महिला, फोर्टिस नोएडा में गूंजी किलकारी SIMS हापुड़ ने ग्राम निजामपुर को एक साल के लिए गोद लिया, विधायक धर्मेश तोमर ने किया उद्घाटन - ग्रामीणों को मिलेगी छूट पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा बिजली विभाग की लापरवाही से किसान की सात बीघा गन्ने की फसल राख मोदीनगर में श्री राज कायमी दरबार का 29वां वार्षिक सत्संग समारोह धूमधाम से संपन्न, भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुई रात जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का किया मासिक निरीक्षण सजना है मुझे सजना के लिए — करवा चौथ, सोलह श्रृंगार में लिखा गया सनातन प्रेम का अमर महाकाव्य ऑपरेशन मुस्कान के तहत कोतवाली नगर पुलिस की बड़ी सफलता, 1 घंटे में 2 गुमशुदा बच्चियों को सकुशल बरामद किया रिसिया पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल, क्षतिग्रस्त व्हीलचेयर ठीक कराकर दिव्यांग बुजुर्ग को पहुंचाया सुरक्षित गंतव्य तक खुर्जा में होटल में हंगामा, पुलिस ने युवती समेत कई लोगों को हिरासत में लिया खेत बचाओ अभियान का शुभारंभ, डीएम ने जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

गन्ना क्रय केंद्रों के आवंटन पर भड़के किसान, अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे

स्याना (बुलंदशहर)। सहकारी गन्ना विकास समिति स्याना के अंतर्गत गन्ना क्रय केंद्रों के आवंटन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 09 Oct 2026, 05:52 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
गन्ना क्रय केंद्रों के आवंटन पर भड़के किसान, अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे

आज़ का मुद्दा आशीष कुमार

स्याना (बुलंदशहर)। सहकारी गन्ना विकास समिति स्याना के अंतर्गत गन्ना क्रय केंद्रों के आवंटन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। गन्ना क्रय केंद्रों के आवंटन में कथित अनियमितताओं और किसानों के हितों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए अखिल भारतीय उपभोक्ता जागृति मंच के बैनर तले किसानों ने प्रदर्शन किया। किसानों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को उठाया और अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। किसानों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही।

मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र त्यागी ने बताया कि चंदनपुर शुगर मिल क्षेत्र के गन्ना किसानों की मांगों को लेकर सहकारी गन्ना विकास समिति स्याना में प्रस्ताव रखा गया था। आरोप है कि कुछ गन्ना क्रय केंद्र किसानों की मांग के अनुरूप आवंटित करने के बजाय अन्य क्षेत्रों में आवंटित कर दिए गए। इससे संबंधित किसानों में असंतोष है।

मंच की ओर से समिति के सचिव एवं अध्यक्ष को पत्र भेजकर गन्ना क्रय केंद्रों के आवंटन की निष्पक्ष समीक्षा कराने और व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की गई है। किसानों का कहना है कि क्रय केंद्रों का निर्धारण करते समय गांवों की दूरी, किसानों की सुविधा और गन्ने की आपूर्ति में होने वाली परेशानी को ध्यान में रखा जाना चाहिए।

महेश चंद्र त्यागी ने कहा कि गन्ना किसानों की समस्याओं का समाधान करना जरूरी है। किसानों को दूर स्थित क्रय केंद्रों पर गन्ना ले जाने में अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में उनकी मांगों को गंभीरता से लेते हुए आवंटन व्यवस्था की समीक्षा की जानी चाहिए।

प्रदर्शन के दौरान किसानों ने नारेबाजी कर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। किसानों ने संबंधित अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप कर न्यायसंगत समाधान निकालने की मांग की। फिलहाल किसानों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। समिति के अधिकारियों की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें