भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 09 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
मोबाइल के दौर में खोती जा रही चिट्ठियों की परंपरा, डाककर्मियों को किया सम्मानित स्याना: कांग्रेस जिला महासचिव समेत कार्यकर्ता हाउस अरेस्ट अभेद्य सुरक्षा का नया युग: आधुनिक सैन्य तकनीकों का महा-समन्वय त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखें, रामघाट थाने में पीस कमेटी की बैठक राजनीति में नई पीढ़ी आए, लेकिन नई सोच के साथ आसमान के प्रहरी — भारतीय वायुसेना अलविदा, नाना! भारतीय सिनेमा के बेताज बादशाह और अनूठे अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में निधन बिजली विभाग के खिलाफ भाकियू अराजनैतिक का हल्लाबोल, ऊंचागांव बिजलीघर का घेराव बुलंदशहर में 21 अस्पतालों का औचक निरीक्षण, एक सील और छह को नोटिस इलाज का दावा या बीमारी का सौदा?
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

मोबाइल के दौर में खोती जा रही चिट्ठियों की परंपरा, डाककर्मियों को किया सम्मानित

स्याना (बुलंदशहर)। आधुनिकता के दौर में मोबाइल और डिजिटल संचार के बढ़ते चलन के बीच हाथ से लिखी चिट्ठियों की परंपरा धीरे-धीरे विलुप्त होती जा रही है।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 09 Oct 2026, 01:59 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
मोबाइल के दौर में खोती जा रही चिट्ठियों की परंपरा, डाककर्मियों को किया सम्मानित

आज़ का मुद्दा आशीष कुमार

स्याना (बुलंदशहर)। आधुनिकता के दौर में मोबाइल और डिजिटल संचार के बढ़ते चलन के बीच हाथ से लिखी चिट्ठियों की परंपरा धीरे-धीरे विलुप्त होती जा रही है। कभी चिट्ठियों के जरिए लोग अपने सुख-दुख और भावनाओं को अपनों तक पहुंचाते थे। अंतर्देशीय पत्र और पोस्टकार्ड मिलने की खुशी के साथ डाकिये का इंतजार भी लोगों के लिए खास पल हुआ करता था। इसी परंपरा और डाककर्मियों के योगदान को याद करते हुए हिंद जन सेवा समिति ने डाक दिवस के अवसर पर नगर के डाकघर पहुंचकर कर्मचारियों को सम्मानित किया।

समिति के अध्यक्ष ललित त्रिवेदी ने कहा कि हृदय की भावनाओं से लिखी जाती थी चिट्ठी, वह सब खुशियां मोबाइल ने छीन लीं। उन्होंने कहा कि पहले लोग अपने मन की बात कागज पर लिखकर बंद लिफाफे में परिचितों और परिजनों तक भेजते थे। चिट्ठियों के माध्यम से भावनाओं का आदान-प्रदान होता था। डाकिये के आने का इंतजार और अपनों का पत्र मिलने की खुशी जीवन के यादगार पलों में शामिल थी।उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक ने संचार को भले ही तेज और आसान बना दिया है, लेकिन हाथ से लिखी चिट्ठियों से जुड़ी आत्मीयता और भावनात्मक जुड़ाव अब पहले जैसा नहीं रहा। आधुनिकता के बढ़ते प्रभाव के बीच सभ्यता और संस्कृति से जुड़ी पुरानी परंपराएं भी धीरे-धीरे विलुप्त होती जा रही हैं। ऐसे में डाक दिवस पुरानी यादों को ताजा करने और डाककर्मियों के योगदान को सम्मान देने का अवसर है।

इस दौरान समिति की ओर से डाकघर के कर्मचारियों को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की गई। कार्यक्रम में अभय त्रिवेदी, मनोज कुमार, अवधेश, संकेत, सत्येंद्र, केंद्रपाल, साहिल और रोहतास सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें