भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 30 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
वोट बचाओ देश बचाओ महारैली को लेकर DCC बुलंदशहर की समीक्षा बैठक आयोजित विधायक अनिल शर्मा के निधन पर नगर पालिका बोर्ड ने जताया शोक, बैठक स्थगित बहराइच में चेन स्नैचिंग का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार प्रारम्भिक अर्हता (पीईटी) परीक्षा केन्द्रों का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण निर्माणाधीन मकान ढहा, चाचा-भतीजे की मौत: मां घायल, 3 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन स्ट्रोक से जिंदगी की जंग जीतकर मां बनी 25 वर्षीय महिला, फोर्टिस नोएडा में गूंजी किलकारी SIMS हापुड़ ने ग्राम निजामपुर को एक साल के लिए गोद लिया, विधायक धर्मेश तोमर ने किया उद्घाटन - ग्रामीणों को मिलेगी छूट पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा बिजली विभाग की लापरवाही से किसान की सात बीघा गन्ने की फसल राख मोदीनगर में श्री राज कायमी दरबार का 29वां वार्षिक सत्संग समारोह धूमधाम से संपन्न, भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुई रात जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का किया मासिक निरीक्षण
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत डीएम व एसपी ने थाना रुपईडीहा परिसर में की पीस कमेटी बैठक

संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गये निर्देश भारत-नेपाल सीमा स्थित चेकपोस्ट का भी डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण थाना समाधान दिवस में डीएम एसपी ने की जनसमस्याओं की सुनवाई

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 10 Oct 2026, 05:47 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
आगामी त्योहारों के दृष्टिगत डीएम व एसपी ने थाना रुपईडीहा परिसर में की पीस कमेटी बैठक

ब्यूरो चीफ दिलशाद अहमद  आज का मुद्दा

बहराइच 10 अक्टूबर। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा आगामी त्योहारों नवरात्र, दुर्गा पूजा एवं दशहरा आदि के दृष्टिगत थाना रुपईडीहा परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम, एसएसबी कमांडेंट सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी तथा क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति, ग्राम प्रधान एवं बीडीसी सदस्य उपस्थित रहे।


बैठक में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु उपस्थित सभी लोगों से आपसी सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही धार्मिक आयोजनों एवं जुलूसों के दौरान निर्धारित मार्ग एवं समय का पालन करने तथा किसी भी नई परंपरा की शुरुआत न करने की अपील की गई। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर त्योहारों के दौरान साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति एवं अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाएं सुनिश्चित कराने तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। 


डीएम व एसपी ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को क्षेत्र में नियमित गश्त एवं चेकिंग करने, भीड़भाड़ वाले स्थानों तथा संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि बनाए रखने और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के भी निर्देश दिए गए। साथ ही आयोजकों से समन्वय स्थापित कर जुलूस एवं धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी विवाद की स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में उपस्थित सभी लोगों से अपील की गई कि सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक सूचनाओं एवं अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को दें।


पीस कमेटी की बैठक के उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा पैदल मार्च कर भारत-नेपाल सीमा से सटे थाना रुपईडीहा क्षेत्र स्थित चेकपोस्ट का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस एवं प्रशासन द्वारा आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं।


उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व थाना रूपईडीहा में आयोजित थाना समाधान दिवस में जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा मौजूद फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई करते हुए समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण कराए जाने के निर्देश दिए। जन समस्याओं की सुनवाई करते हुए डीएम ने निर्देश दिया कि बेनामी ज़मीन, चकमार्ग की पटाई, पैमाईश कराने, आबादी की ज़मीन में निर्माण सम्बन्धी विवाद, रास्ते तथा भूमि से सम्बन्धित अन्य प्रकार के विवादों से सम्बन्धित प्रार्थना-पत्रों में राजस्व व पुलिस की टीम मौके पर जाकर तत्काल कार्यवाही करें।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें