भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 10 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
डीजे पर आपत्तिजनक गाने बजाने पर रोक, बिजली और जलभराव की समस्या का भी उठा मुद्दा नरौरा गौशाला का डीएम ने किया निरीक्षण, 397 गोवंशों के रख-रखाव का लिया जायजा श्रीराम जन्मोत्सव पर श्रद्धा से झूमे श्रद्धालु ,अवधपुरी में गूंजी किलकारी नोएडा में 20 अक्टूबर तक धारा 163 लागू, 5 या उससे ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर रोक स्याना में मिशन शक्ति टीम की पहल रंग लाई, टूटते दो घर फिर बसे बंगला चक के जंगल में सागौन की जड़ खोदने का मामला, ग्रामीणों ने पकड़ी जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली थाना समाधान दिवस में संवेदनशील दिखीं एसडीएम मोनालिसा जौहरी, फरियादियों की समस्याएं सुन निस्तारण के दिए निर्देश आगामी त्योहारों के दृष्टिगत डीएम व एसपी ने थाना रुपईडीहा परिसर में की पीस कमेटी बैठक अपना दल (एस) सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी : राजकुमार भुर्जी बुलंदशहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25 लाख के 101 गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

डीजे पर आपत्तिजनक गाने बजाने पर रोक, बिजली और जलभराव की समस्या का भी उठा मुद्दा

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 10 Oct 2026, 09:01 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
डीजे पर आपत्तिजनक गाने बजाने पर रोक, बिजली और जलभराव की समस्या का भी उठा मुद्दा

ब्यूरो चीफ दिलशाद अहमद
आज का मुद्दा

रिसिया, बहराइच। आगामी दुर्गा पूजा एवं विजयादशमी महोत्सव को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को रिसिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सहायक पुलिस अधीक्षक कनिष्क आर. जामकर ने की। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडेय भी मौजूद रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए सहायक पुलिस अधीक्षक कनिष्क आर. जामकर ने कहा कि दुर्गा पूजा एवं विजयादशमी का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे की ध्वनि निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने तथा धार्मिक भजनों के अतिरिक्त किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक गाने नहीं बजाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी समितियां प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग करें।

बैठक के दौरान दुर्गा पूजा महा समिति के अध्यक्ष डॉ. राजू निगम सहित अन्य पदाधिकारियों ने क्षेत्र में बिजली की समस्या तथा विभिन्न मार्गों पर जलभराव की समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया। इस पर सहायक पुलिस अधीक्षक ने संबंधित उच्चाधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

बैठक में डॉ. राजू निगम, प्रशासक रामाशंकर सिंह, रामनिवास, पप्पू वर्मा, सरोज कुमार सिंह, शिवशंकर मौर्य, अनिल निषाद, शिव कुमार और मयाराम सहित दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें