भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 10 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
स्याना में मिशन शक्ति टीम की पहल रंग लाई, टूटते दो घर फिर बसे बंगला चक के जंगल में सागौन की जड़ खोदने का मामला, ग्रामीणों ने पकड़ी जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली थाना समाधान दिवस में संवेदनशील दिखीं एसडीएम मोनालिसा जौहरी, फरियादियों की समस्याएं सुन निस्तारण के दिए निर्देश आगामी त्योहारों के दृष्टिगत डीएम व एसपी ने थाना रुपईडीहा परिसर में की पीस कमेटी बैठक अपना दल (एस) सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी : राजकुमार भुर्जी बुलंदशहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25 लाख के 101 गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए सरस्वती कॉलेज ऑफ नर्सिंग की भव्य रैली से गूंजा मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश हरियाणा पब्लिक हेल्थ कर्मचारी संघ की मासिक बैठक हुई सम्पन्न। नवरात्रि-दशहरा पर मेरठ रेंज में 5000 पुलिसकर्मी तैनात, 115 हॉटस्पॉट पर विशेष नजर बुलंदशहर पुलिस का परचम: सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में मेरठ जोन में प्रथम, प्रदेश में तीसरे स्थान पर
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

थाना समाधान दिवस में संवेदनशील दिखीं एसडीएम मोनालिसा जौहरी, फरियादियों की समस्याएं सुन निस्तारण के दिए निर्देश

शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर, राजस्व-पुलिस की संयुक्त टीम करेगी स्थलीय जांच

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 10 Oct 2026, 05:55 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
थाना समाधान दिवस में संवेदनशील दिखीं एसडीएम मोनालिसा जौहरी, फरियादियों की समस्याएं सुन निस्तारण के दिए निर्देश

ब्यूरो चीफ दिलशाद अहमद
 आज का मुद्दा

बहराइच 10 अक्टूबर। मोतीपुर थाने में शनिवार को एसडीएम मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान एसडीएम ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने प्रत्येक प्रकरण पर स्वयं ध्यान देते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े। 


थाना समाधान दिवस में प्राप्त हुई ऐसी शिकायतें जिनका मौके पर निस्तारण संभव नहीं हो सका, उनमें राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को स्थलीय जांच कर निष्पक्षता के साथ शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने विशेष रूप से भूमि विवाद से संबंधित मामलों में राजस्व और पुलिस विभाग के बीच समन्वय बनाकर कार्रवाई करने पर जोर दिया। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि फरियादियों को वास्तविक राहत मिलनी चाहिए। थाना समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान कर प्रशासन के प्रति उनका विश्वास मजबूत करना है। थाना समाधान दिवस में सी.ओ. मिहीपुरवा, तहसीलदार मिहीपुरवा, थानाध्यक्ष मोतीपुर व राजस्व कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें