भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 10 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
स्याना में मिशन शक्ति टीम की पहल रंग लाई, टूटते दो घर फिर बसे बंगला चक के जंगल में सागौन की जड़ खोदने का मामला, ग्रामीणों ने पकड़ी जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली थाना समाधान दिवस में संवेदनशील दिखीं एसडीएम मोनालिसा जौहरी, फरियादियों की समस्याएं सुन निस्तारण के दिए निर्देश आगामी त्योहारों के दृष्टिगत डीएम व एसपी ने थाना रुपईडीहा परिसर में की पीस कमेटी बैठक अपना दल (एस) सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी : राजकुमार भुर्जी बुलंदशहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25 लाख के 101 गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए सरस्वती कॉलेज ऑफ नर्सिंग की भव्य रैली से गूंजा मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश हरियाणा पब्लिक हेल्थ कर्मचारी संघ की मासिक बैठक हुई सम्पन्न। नवरात्रि-दशहरा पर मेरठ रेंज में 5000 पुलिसकर्मी तैनात, 115 हॉटस्पॉट पर विशेष नजर बुलंदशहर पुलिस का परचम: सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में मेरठ जोन में प्रथम, प्रदेश में तीसरे स्थान पर
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

नवरात्रि-दशहरा पर मेरठ रेंज में 5000 पुलिसकर्मी तैनात, 115 हॉटस्पॉट पर विशेष नजर

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 10 Oct 2026, 05:21 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
नवरात्रि-दशहरा पर मेरठ रेंज में 5000 पुलिसकर्मी तैनात, 115 हॉटस्पॉट पर विशेष नजर

आज़ का मुद्दा आशीष कुमार

मेरठ। शारदीय नवरात्रि (11 अक्टूबर से) और दशहरा (20 अक्टूबर) को लेकर मेरठ परिक्षेत्र में पुलिस ने कमर कस ली है। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए हैं। परिक्षेत्र के चार जिलों- मेरठ, बुलंदशहर, बागपत, हापुड़ में कुल 5000 पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। इसमें 7 एएसपी, 25 सीओ, 92 इंस्पेक्टर, 810 दरोगा, 1455 हेड कांस्टेबल, 1715 सिपाही, 890 होमगार्ड और 2 कंपनी पीएसी शामिल हैं।
आंकड़ों के मुताबिक परिक्षेत्र में 390 शोभायात्राएं, 26 पूजा पंडाल, 27 दुर्गा प्रतिमा स्थापना, 114 मेले व रामलीला मंचन और 112 रावण दहन कार्यक्रम होंगे। पुलिस ने 115 संवेदनशील स्थान चिन्हित कर 24 जोन, 81 सेक्टर और 61 क्यूआरटी बनाई हैं।

डीआईजी ने निर्देश दिए हैं कि सभी जुलूस मार्गों और दहन स्थलों का भौतिक सत्यापन कर लिया जाए, नई परंपरा को अनुमति न दी जाए, विवादों का तत्काल समाधान हो। विद्युत सुरक्षा, फायर ब्रिगेड, बैरिकेडिंग, पार्किंग और ट्रैफिक डायवर्जन पहले से तय हो। मूर्ति विसर्जन स्थलों पर चेतावनी बोर्ड, रोशनी और गोताखोर तैनात रहेंगे। एंटी रोमियो टीम मेलों में सक्रिय रहेगी, वहीं सीसीटीवी, ड्रोन और सोशल मीडिया सेल से अफवाहों पर नजर रखी जाएगी।

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें