भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 10 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
स्याना में मिशन शक्ति टीम की पहल रंग लाई, टूटते दो घर फिर बसे बंगला चक के जंगल में सागौन की जड़ खोदने का मामला, ग्रामीणों ने पकड़ी जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली थाना समाधान दिवस में संवेदनशील दिखीं एसडीएम मोनालिसा जौहरी, फरियादियों की समस्याएं सुन निस्तारण के दिए निर्देश आगामी त्योहारों के दृष्टिगत डीएम व एसपी ने थाना रुपईडीहा परिसर में की पीस कमेटी बैठक अपना दल (एस) सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी : राजकुमार भुर्जी बुलंदशहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25 लाख के 101 गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए सरस्वती कॉलेज ऑफ नर्सिंग की भव्य रैली से गूंजा मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश हरियाणा पब्लिक हेल्थ कर्मचारी संघ की मासिक बैठक हुई सम्पन्न। नवरात्रि-दशहरा पर मेरठ रेंज में 5000 पुलिसकर्मी तैनात, 115 हॉटस्पॉट पर विशेष नजर बुलंदशहर पुलिस का परचम: सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में मेरठ जोन में प्रथम, प्रदेश में तीसरे स्थान पर
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

बुलंदशहर: थाना खुर्जा नगर में गरजा समाधान दिवस, डीएम-एसएसपी ने खुद सुनी फरियादियों की फरियाद

कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण, मिशन शक्ति केंद्र और साइबर डेस्क का भी किया निरीक्षण

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 10 Oct 2026, 05:06 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
बुलंदशहर: थाना खुर्जा नगर में गरजा समाधान दिवस, डीएम-एसएसपी ने खुद सुनी फरियादियों की फरियाद

आज़ का मुद्दा आशीष कुमार

बुलंदशहर। शासन के निर्देश पर शनिवार को जनपद के सभी थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में थाना खुर्जा नगर में आयोजित समाधान दिवस में जिलाधिकारी कुमार हर्ष और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह स्वयं पहुंचे और फरियादियों की समस्याएं सुनीं।डीएम-एसएसपी ने एक-एक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया, जबकि शेष शिकायतों के लिए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए गए।

 

 अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।समाधान दिवस के बाद एसएसपी ने थाना परिसर में स्थित मिशन शक्ति केंद्र और साइबर हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया जाए। महिला संबंधी अपराधों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही साइबर ठगी से संबंधित शिकायतों का भी त्वरित निस्तारण किया जाए।इस दौरान उपजिलाधिकारी खुर्जा सतेंद्र कुमार, सीओ शोभित कुमार, प्रभारी निरीक्षक रामफल सिंह समेत पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें