आज़ का मुद्दा आशीष कुमार
बुलंदशहर तहसील डिबाई के ग्राम बेलोन स्थित प्रसिद्ध बेलोन माता मंदिर में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर प्रतिदिन भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
.jpeg)
श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन हो सकें, इसके लिए प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं का शनिवार को जिलाधिकारी कुमार हर्ष एवं एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने भ्रमण कर जायजा लिया।
अधिकारियों ने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को कतारबद्ध और सुव्यवस्थित रूप से माता के दर्शन कराए जाएं। मंदिर परिसर एवं उसके आसपास साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
.jpeg)
सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस बल की तैनाती और सीसीटीवी कैमरों को क्रियाशील रखने के लिए भी कहा गया।इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने बेलोन माता के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया।