बरवाला, 10 अक्तूबर (चंद्रपाल राणा) हरियाणा पब्लिक हेल्थ कर्मचारी संघ की मासिक बैठक भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री ओमप्रकाश शास्त्री व हरियाणा पब्लिक हेल्थ कर्मचारी संघ के जिला प्रधान शंभू गुर्जर की अध्यक्षता में संपन्न हुई।इस बैठक में जिला प्रधान ने कर्मचारियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। जिला मंत्री ओमप्रकाश शास्त्री ने सभी कर्मचारी साथियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा की कोई भी कर्मचारी साथी ड्यूटी में लापरवाही ना बरते समय पर अपनी ड्यूटी देते हुए सप्लाई को सुचारू रूप से चलने का काम करें और बूस्टर पर साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें।
जिस भी बूस्टर पर ब्लीचिंग आई हुई है वहां से आप अपनी ब्लीचिंग लेकर उसे सुचारू रूप से सप्लाई के दौरान चलाने का काम करें।बैठक के दौरान ही जिला मंत्री ने फ़ोन के माध्यम से अधिकारियों से बात करके समस्याओ का समाधान कराया और बताया की बहुत जल्द आपको साबुन, टॉर्च, एलईडी इत्यादि, रुका हुआ समान व लाइन मेनौ को टूल किटें दिलवाने का काम करवाया जाएगा, जल्द ही जूते व बरसाती भी दिलवा दी जाएगी।
मंच का संचालन कर रहे जसविंदर राणा ने बताया कि जिला मंत्री ओम प्रकाश शास्त्री ने प्रदेश स्तर पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी के समक्ष 11 सूत्रीय मांग रखी थी, जिनमें कुछ सरकार के स्तर की है वह सभी मांगें बहुत जल्द पूरी हो जाएंगी। बैठक में आशिष शर्मा, संदीप शर्मा, संदीप गुर्जर, नवीन भारती ,हरीश गुर्जर, हुसन राणा, शशिभूषण, सलीम खान, मुंशी खान सहित काफी कर्मचारियों ने भाग लिया।