आज का मुददा बुलंदशहर (त्रिलोक चन्द) : विधान परिषद चुनाव को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। मेरठ खंड स्नातक और खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार हर्ष के पर्यवेक्षण में पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया है। आज यानी 23 अक्टूबर को जिले के 22 मतदान केंद्रों के 65 मतदेय स्थलों पर वोट डाले जाएंगे। इस चुनाव में 17 हजार 686 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। मतदान को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है।
बुलंदशहर में विधान परिषद के मेरठ खंड स्नातक और खंड शिक्षक चुनाव को लेकर चुनावी प्रक्रिया तेज हो गई है। मतदान से पहले पोलिंग पार्टियों को जरूरी चुनाव सामग्री के साथ रवाना किया गया है। जिले में कुल 17 हजार 686 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें स्नातक वर्ग के 10 हजार 768 और शिक्षक वर्ग के 6 हजार 918 मतदाता शामिल हैं। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। चुनाव प्रक्रिया पर प्रशासन की नजर रहेगी, ताकि मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया जा सके।

वहीं, मतदान के बाद मतगणना 27 अक्टूबर को मेरठ में होगी। अब सबकी निगाहें मतदान प्रतिशत और चुनावी नतीजों पर टिकी हैं।