भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 24 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में मेगा विधिक सहायता एवं जागरूकता शिविर की तैयारियों की समीक्षा दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण: BS-IV से नीचे की बसों के प्रवेश पर 1 नवंबर से रोक गांव में शिक्षा को मिलेगी डिजिटल उड़ान, राज्यसभा सांसद ने किया डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन MLC चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न, बैरन हॉल में बनी अस्थाई स्ट्रांग रूम में जमा हुईं मतपेटिकाएं शान्तिपूर्ण मतदान के लिए भ्रमणशील रहे जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक विधान परिषद मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण मदरसन कंपनी का यूपी में ₹3,491 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 20 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार हार्ट अटैक की वजह बन सकता है बढ़ता कोलेस्ट्रॉल, 5 फूड्स करेंगे कंट्रोल करने में मदद वाराणसी में गंगा की लहरों के ऊपर आसमान में गूंजा भारतीय वायुसेना का शौर्य, राफेल-सुखोई के करतबों से रोमांचित हुए दर्शक NHRACF द्वारा गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज, सेक्टर 26, चंडीगढ़ में नशा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में मेगा विधिक सहायता एवं जागरूकता शिविर की तैयारियों की समीक्षा

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में आगामी 01 नवंबर 2026 को जिला न्यायालय परिसर, गौतमबुद्धनगर में मेगा विधिक सहायता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 24 Oct 2026, 08:15 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में मेगा विधिक सहायता एवं जागरूकता शिविर की तैयारियों की समीक्षा

गौतमबुद्धनगर 

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में आगामी 01 नवंबर 2026 को जिला न्यायालय परिसर, गौतमबुद्धनगर में मेगा विधिक सहायता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर की तैयारियों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न हुई।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्तियों तक पहुंचाना तथा उन्हें विधिक सहायता एवं सरकारी सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराना की शासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ पात्र लाभार्थियों का चिह्नांकन, पंजीकरण एवं आवश्यक औपचारिकताएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि शिविर में अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जा सके।

शिविर के माध्यम से दिव्यांगजन, महिलाएं, बच्चे, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति सहित अन्य पात्र एवं वंचित वर्गों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की कार्यवाही की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार कराने तथा पात्र व्यक्तियों को योजनाओं की पात्रता, आवश्यक अभिलेखों एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, जिससे पात्र लाभार्थियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

बैठक में प्रभारी जिला विकास अधिकारी/परियोजना निदेशक डीआरडीए नेहा सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी लवेश कुमार सिसौदिया, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण कुमार, जिला दिव्यांगजन अधिकारी आशीष कुमार, लीड बैंक प्रबंधक राम विनोद कुमार, सहायक श्रमायुक्त एसपी सिंह सहित नगर निकायों एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें