भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 26 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
इंडियन आइडल के कलाकारों ने भक्ति और बॉलीवुड गीतों से बांधा समां जनपद में हर्षाेल्लास पूर्वक मनायी गई बाल्मीकि जयन्ती मैनपुरी में पारिजात इंडस्ट्रीज ने आयोजित किया किसान सम्मेलन, आधुनिक खेती की तकनीकों पर दिया जोर अशोक सिंघल जन्म शताब्दी समारोह में शामिल हुईं भाजपा नेता रंजना सिंह, बताया प्रेरणास्रोत नितिन नवीन: युवा नेतृत्व के भरोसे भाजपा की नई पीढ़ी मोदीनगर में श्री राज कायमी दरबार का 29वां वार्षिक महोत्सव, संतों के सत्संग और प्रवचनों से भक्त होंगे लाभान्वित पीईटी परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए एसपी सिटी ने झाड़ा डंडा, परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण धारा के विपरीत बहने का साहस: सोशल प्रोग्रेस एसोसिएशन की पहचान मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में मेगा विधिक सहायता एवं जागरूकता शिविर की तैयारियों की समीक्षा दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण: BS-IV से नीचे की बसों के प्रवेश पर 1 नवंबर से रोक
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

इंडियन आइडल के कलाकारों ने भक्ति और बॉलीवुड गीतों से बांधा समां

बहराइच। श्री मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम लीला कमेटी (रजि.) के तत्वावधान में आयोजित 15 दिवसीय रामलीला एवं दशहरा महोत्सव का रविवार को घंटाघर पार्क में आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन हो गया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 26 Oct 2026, 04:39 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
इंडियन आइडल के कलाकारों ने भक्ति और बॉलीवुड गीतों से बांधा समां

ब्यूरो चीफ दिलशाद अहमद
     आज का मुद्दा

बहराइच। श्री मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम लीला कमेटी (रजि.) के तत्वावधान में आयोजित 15 दिवसीय रामलीला एवं दशहरा महोत्सव का रविवार को घंटाघर पार्क में आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन हो गया। कार्यक्रम में वायलेंट द म्यूजिकल बैंड और इंडियन आइडल के चर्चित कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर रात तक चले गीत-संगीत के कार्यक्रम में दर्शक भक्ति गीतों और बॉलीवुड संगीत का आनंद लेते रहे।

11 अक्टूबर से शुरू हुए रामलीला महोत्सव के दौरान भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित विभिन्न लीलाओं और धार्मिककार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महोत्सव के अंतिम दिन रविवार शाम घंटाघर पार्क में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल के कलाकार कुलदीप सिंह चौहान, दिव्यांशी मौर्या, जतिन निगम और रीति सहित अन्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं।

 

भक्ति गीतों के साथ बॉलीवुड के लोकप्रिय गीतों ने कार्यक्रम में समां बांध दिया। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर श्रोताओं ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कमेटी अध्यक्ष श्याम करण टेकड़ीवाल ने की। इस अवसर पर रामलीला एवं दशहरा महोत्सव को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। 

आयोजन के माध्यम से महोत्सव की सफलता में जुटे लोगों के योगदान की सराहना की गई।इस दौरान महसी के उपजिलाधिकारी राजेश कुमार अग्रवाल, राहुल रॉय, कमल शेखर गुप्ता, राकेश मित्तल, मीडिया प्रभारी सचिन श्रीवास्तव, नन्हे लाल लोधी, विनय जैन, सुरेश गुप्ता, आनंद गुप्ता, केके सक्सेना, अंशुमान यज्ञसैनी, सुशील कुमार, एसपी मिश्रा, पुष्पनाथ तिवारी, मनोज मिर्ची, अजय सिंह, मनोज गुप्ता, वासु साहू, राहुल दीक्षित,सुमित टेकड़ीवाल, हेमंत मिश्रा,राघव टेकड़ीवाल, नमित टेकड़ीवाल, केके मिश्रा, अशोक सैनी,मुरारी लाल श्रीवास्तव, दिनेश गुप्ता, नितिन रूपानी,जतिन गुप्ता, सिद्धार्थ सिंह, हर्षित राज श्रीवास्तव, पुनीत गुप्ता, निशा शर्मा, रीति मुरारी, एकता जायसवाल सहित बड़ी संख्या में रामभक्त एवं नगरवासी मौजूद रहे।

सांस्कृतिक संध्या के साथ ही 15 दिवसीय रामलीला एवं दशहरा महोत्सव का विधिवत समापन हो गया।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें