ब्यूरो चीफ दिलशाद अहमद
आज का मुद्दा
बहराइच जनपद में महर्षि बाल्मीकि जयन्ती हर्षाेल्लास के साथ मनायी गई। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन, आदर्शों, रामायण में निहित मानवीय मूल्यों, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रीय मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाये जाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन के संस्कृति अनुभाग तथा जिला पर्यटन एवं सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष/जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देशों के अनुपालन में जनपद के चयनित मंदिरों एवं महर्षि वाल्मीकि जी से संबंधित स्थलों, श्री राम व श्री हनुमान तथा रामायण से सम्बन्धित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों/मन्दिरों पर पर महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित विश्व प्रसिद्ध कालजयी कृत रामायण महाकाव्य के सामाजिक मूल्यों, भजन-कीर्तन, दीप प्रज्ज्वलन एवं अन्य भक्तिमय सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

महर्षि बाल्मीकि जयन्ती के अवसर पर बड़ीहाट व बेड़नापुर स्थित बाल्मीकि मन्दिर, श्री मरीमाता मन्दिर, हनुमान मन्दिर कोट बाज़ार, पयागपुर, हनुमान मन्दिर, ग्राम पंचायत जगतापुर, ब्लाक फखरपुर, कैसरगंज, रामजानकी मन्दिर मिहींपुरवा, बाज़ार, बलहा, परमहंस बाबा कुट्टी, बाबागंज, नानपारा, जंगलीनाथ मन्दिर वि.ख. शिवपुर, मटेरा, बेरिया समय माता मन्दिर, पुलिस लाइन, बहराइच व बालाजी मन्दिर, कंछर, विशेश्वरगंज, बहराइच में सांस्कृतिक विभाग की ओर से भेजे गये
सांस्कृतिक दलों दुर्गमेश्वरी सेवा संस्थान व राम शंकर मौर्या एण्ड पार्टी द्वारा भक्तिमय कार्यक्रमों की प्रस्तृति के साथ-साथ विविध आयोजन किये गये जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।