भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 27 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
खेत बचाओ अभियान का शुभारंभ, डीएम ने जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना AB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमति आगामी दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन में स्याना में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर रामायण पाठ और भव्य शोभा यात्रा का आयोजन महर्षि वाल्मीकि जयंती पर जनपद में आयोजित हुए धार्मिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रम संजय सिन्हा ने समाज की एकता और शिक्षा पर दिया जोर मा० उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग अपर्णा यादव ने जिला जेल एवं अपना घर आश्रम नोएडा का किया निरीक्षण इंडियन आइडल के कलाकारों ने भक्ति और बॉलीवुड गीतों से बांधा समां जनपद में हर्षाेल्लास पूर्वक मनायी गई बाल्मीकि जयन्ती मैनपुरी में पारिजात इंडस्ट्रीज ने आयोजित किया किसान सम्मेलन, आधुनिक खेती की तकनीकों पर दिया जोर
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

खेत बचाओ अभियान का शुभारंभ, डीएम ने जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बहराइच जनपद में किसानों को आधुनिक एवं जलवायु अनुकूल कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने खेत बचाओ अभियान अन्तर्गत जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 27 Oct 2026, 07:01 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
खेत बचाओ अभियान का शुभारंभ, डीएम ने जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

ब्यूरो चीफ दिलशाद अहमद
 आज का मुद्दा

बहराइच  जनपद में किसानों को आधुनिक एवं जलवायु अनुकूल कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने खेत बचाओ अभियान अन्तर्गत जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवं ग्रामीण डेवलपमेंट सर्विसेज के संयुक्त तत्वावधान में संचालित क्लाइमेट स्मार्ट विलेज कार्यक्रम के अंतर्गत इस अभियान की शुरुआत की गई। 

अभियान का उद्देश्य किसानों एवं ग्रामीण समुदाय को कृषि अवशेष प्रबंधन, जीरो टिलेज विधि से गेहूं की बुवाई तथा जलवायु अनुकूल कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक करना है। अभियान के माध्यम से जागरूकता वाहन जनपद के विभिन्न विकासखंडों के चयनित ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर किसानों को जागरूक करेंगे। इन वाहनों के जरिए किसानों को जीरो टिलेज विधि से गेहूं की बुवाई करने, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने, पराली का उचित प्रबंधन करने तथा टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

अभियान के माध्यम से किसानों को फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन के लाभों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही उन्हें ऐसी कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा, जिनसे खेती की लागत कम करने, मिट्टी की गुणवत्ता बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण में मदद मिल सके। जलवायु अनुकूल कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देकर कृषि को अधिक टिकाऊ और पर्यावरण हितैषी बनाने का प्रयास किया जाएगा। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि संबंधी जागरूकता बढ़ाने और किसानों को आधुनिक तकनीकों के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी। 

इस अवसर पर आईटीसी मिशन सुनहरा कल के कार्यक्रम अधिकारी धनेश कुमार वर्मा तथा ग्रामीण डेवलपमेंट सर्विसेज के कार्यक्रम समन्वयक नरेंद्र देव पाण्डेय सहित परियोजना टीम के सदस्य एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें