भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 30 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
बहराइच में चेन स्नैचिंग का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार प्रारम्भिक अर्हता (पीईटी) परीक्षा केन्द्रों का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण निर्माणाधीन मकान ढहा, चाचा-भतीजे की मौत: मां घायल, 3 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन स्ट्रोक से जिंदगी की जंग जीतकर मां बनी 25 वर्षीय महिला, फोर्टिस नोएडा में गूंजी किलकारी SIMS हापुड़ ने ग्राम निजामपुर को एक साल के लिए गोद लिया, विधायक धर्मेश तोमर ने किया उद्घाटन - ग्रामीणों को मिलेगी छूट पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा बिजली विभाग की लापरवाही से किसान की सात बीघा गन्ने की फसल राख मोदीनगर में श्री राज कायमी दरबार का 29वां वार्षिक सत्संग समारोह धूमधाम से संपन्न, भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुई रात जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का किया मासिक निरीक्षण सजना है मुझे सजना के लिए — करवा चौथ, सोलह श्रृंगार में लिखा गया सनातन प्रेम का अमर महाकाव्य ऑपरेशन मुस्कान के तहत कोतवाली नगर पुलिस की बड़ी सफलता, 1 घंटे में 2 गुमशुदा बच्चियों को सकुशल बरामद किया
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

बहराइच में चेन स्नैचिंग का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

बहराइच। दरगाह शरीफ पुलिस और स्वॉट टीम की संयुक्त कार्रवाई में चेन स्नैचिंग की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 30 Oct 2026, 05:05 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
बहराइच में चेन स्नैचिंग का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ दिलशाद अहमद
 आज का मुद्दा

बहराइच। दरगाह शरीफ पुलिस और स्वॉट टीम की संयुक्त कार्रवाई में चेन स्नैचिंग की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीनी गई सोने की चेन, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर नारायण दत्त मिश्र के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दरगाह शरीफ अमितेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस और स्वॉट टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के मुताबिक, प्रयागराज की मूल निवासी एवं वर्तमान में रायपुर राजा, थाना कोतवाली देहात में रह रही राजकुमारी पत्नी वरुण अरोरा ने सूचना दी थी कि चार अक्टूबर 2026 की शाम करीब 7:52 बजे एक मोटरसाइकिल सवार अज्ञात व्यक्ति झपट्टा मारकर उनके गले से करीब सात ग्राम वजन की सोने की चेन छीनकर फरार हो गया था। इस मामले में थाना दरगाह शरीफ में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी।

घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की मदद से आरोपी की पहचान के प्रयास किए। इसी क्रम में 29 अक्टूबर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मालगोदाम रोड से रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर चेकिंग के दौरान विष्णु कुमार यादव (30) पुत्र तेज कुमार यादव निवासी सिरौला टेपरा, थाना हुजूरपुर को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पीली धातु की चेन, होंडा यूनिकॉर्न मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अमितेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक पंकज कुमार चौरसिया, हेड कांस्टेबल मृत्युंजय कुमार, कांस्टेबल विवेक यादव, ज्वाला पांडेय, कार्तिकेय पटेल तथा स्वॉट टीम के उपनिरीक्षक राशिद खान सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें