भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 13 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले की तैयारियों का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ डाला छठ महापर्व, काशी में देश-विदेश से पहुंच रहे श्रद्धालु, 84 घाटों पर तैयारियां तेज जनपद स्तरीय युवा उत्सव का भव्य आयोजन, विभिन्न प्रतियोगिताओं में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी वर्चुअल माध्यम से गौतमबुद्धनगर के जेवर में आयोजित सीएनएच ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में हुए शामिल जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ग्रैप-3 के अनुपालन हेतु संबंधित अधिकारियों के साथ की वर्चुअल मोड के माध्यम से समीक्षा बैठक संपन्न छठ महापर्व : आस्था, अनुशासन और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अनुपम पर्व कार्तिक मेले की तैयारियों को लेकर एसडीएम व सीओ ने गंगा घाट का किया निरीक्षण दादरी में छठ पूजा की तैयारियों का जायजा, अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता ने किया घाटों का निरीक्षण कल्पनाओं का वृत्तांत २.०- नन्हें बच्चों से लेकर वरिष्ठ कलाकारों तक की पेंटिंग्स की भव्य समूह कला प्रदर्शनी १७ नवंबर से यम, यमुना और भाई दूज : मृत्यु के विधान पर जीवन का स्नेहिल अभिषेक, न्याय और करुणा के सनातन संगम का महापर्व
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले की तैयारियों का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा

अनूपशहर (बुलंदशहर)। कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला वर्ष 2026 को सकुशल, सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराए जाने के लिए कराई जाने वाली व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी कुमार हर्ष एवं एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ अनूपशहर में गंगा पुल रेती में लगने वाले मेला स्थल का निरीक्षण करते हुए चल रही तैयारियों का जायजा लिया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 13 Nov 2026, 10:01 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले की तैयारियों का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा

आज़ का मुद्दा आशीष कुमार

अनूपशहर (बुलंदशहर)। कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला वर्ष 2026 को सकुशल, सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराए जाने के लिए कराई जाने वाली व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी कुमार हर्ष एवं एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ अनूपशहर में गंगा पुल रेती में लगने वाले मेला स्थल का निरीक्षण करते हुए चल रही तैयारियों का जायजा लिया।मेला क्षेत्र में कराई जाने वाली व्यवस्थाओं के लिए बनाए गए ले-आउट का अवलोकन करते हुए निर्देशित किया गया कि स्नान के लिए चिन्हित स्थल पर सुरक्षा के दृष्टिगत मजबूत बैरिकेडिंग आदि की व्यवस्था करें। 

गहरे जल में किसी भी श्रद्धालु को न जाने दें। कटान वाले स्थलों पर कटान रोकने के लिए आवश्यक कार्यवाही करें। पर्याप्त संख्या में गोताखोर, नाव की उपलब्धता कराई जाए। कैंप लगाने के लिए चिन्हित किए गए स्थल पर ब्लॉक वार कैंप व्यवस्थित रूप से लगवाए जाएं।स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आने-जाने के मार्ग पृथक रखे जाएं। मेले को सकुशल, दुर्घटनारहित संपन्न कराने के लिए पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे, पुलिस बल की तैनाती की जाए। मेले में साफ-सफाई, लाइटिंग, पेयजल, मोबाइल शौचालय एवं महिलाओं के लिए पर्याप्त संख्या में कवर्ड चेंजिंग रूम बनाए जाने के निर्देश ईओ नगर पालिका को दिए गए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन नीतीश कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी अनूपशहर मनीष कुमार, सीओ सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें