भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 14 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
आईआईएमटी संस्थान, नॉलेज पार्क-3, ग्रेटर नोएडा में एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यशाला का आयोजन सिकंदराबाद में उचित दर विक्रेता स्नेह मिलन समारोह का आयोजन, विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कोटेदारों को किया सम्मानित बुलंदशहर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: सड़क हादसों में 15.90% की कमी, मेरठ जोन में प्रथम स्थान शिकारपुर में अवैध हथियारों का प्रदर्शन! युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल खुर्जा के लाल ओलंपियन अरविंद सिंह को अर्जुन अवार्ड मिलने पर हर्ष, एड. रंजना सिंह ने दी बधाई कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले की तैयारियों का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ डाला छठ महापर्व, काशी में देश-विदेश से पहुंच रहे श्रद्धालु, 84 घाटों पर तैयारियां तेज जनपद स्तरीय युवा उत्सव का भव्य आयोजन, विभिन्न प्रतियोगिताओं में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी वर्चुअल माध्यम से गौतमबुद्धनगर के जेवर में आयोजित सीएनएच ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में हुए शामिल जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ग्रैप-3 के अनुपालन हेतु संबंधित अधिकारियों के साथ की वर्चुअल मोड के माध्यम से समीक्षा बैठक संपन्न
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

आईआईएमटी संस्थान, नॉलेज पार्क-3, ग्रेटर नोएडा में एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यशाला का आयोजन

माननीय भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर 17 नवंबर 2026 से प्रारंभ होने वाले विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु आज आईआईएमटी संस्थान, नॉलेज पार्क-3, ग्रेटर नोएडा में एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यशाला का आयोजन किया गया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 14 Nov 2026, 07:32 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
आईआईएमटी संस्थान, नॉलेज पार्क-3, ग्रेटर नोएडा में एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यशाला का आयोजन

गौतमबुद्धनगर 

 माननीय भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर 17 नवंबर 2026 से प्रारंभ होने वाले विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु आज आईआईएमटी संस्थान, नॉलेज पार्क-3, ग्रेटर नोएडा में एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक आयोजित इस कार्यशाला में 62-दादरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी 747 बूथों के बीएलओ, 75 सुपरवाइजर तथा 04 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (AERO) ने प्रतिभाग किया।

प्रशिक्षण कार्यशाला की अध्यक्षता उप जिला निर्वाचन अधिकारी, गौतमबुद्धनगर अजीत कुमार सिंह (अपर जिलाधिकारी वि०/रा०) द्वारा की गई। उन्होंने माननीय भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के दिशा-निर्देशों के क्रम में बीएलओ ऐप में किए गए नवीन बदलावों तथा जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की बारीकियों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यशाला को संबोधित करते हुए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO), 62-दादरी आशुतोष गुप्ता ने स्वच्छ, त्रुटिरहित एवं पारदर्शी मतदाता सूची तैयार करने में बीएलओ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक बीएलओ को पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा। इस दौरान 17 नवंबर को प्रकाशित होने वाली मतदाता सूची के आलेख्य के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।


इसके साथ ही निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं को उपलब्ध कराई जा रही ‘बुक अ कॉल’ सुविधा के माध्यम से उनकी समस्याओं का समुचित निस्तारण किए जाने के संबंध में भी बीएलओ को विधिवत प्रशिक्षण दिया गया।कार्यशाला के दौरान सभी बीएलओ को आगामी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत घर-घर जाकर सघन सत्यापन करने का संकल्प दिलाया गया। इस दौरान 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी पात्र भारतीय नागरिकों का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करना सुनिश्चित करने तथा मतदाता सूची की शुचिता बनाए रखने के लिए मृत, स्थानांतरित एवं डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम नियमानुसार फॉर्म-7 के माध्यम से हटाने हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

अंत में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से एकजुट होकर टीम भावना के साथ कार्य करने तथा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने का आह्वान किया गया।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें