भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 14 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
आईआईएमटी संस्थान, नॉलेज पार्क-3, ग्रेटर नोएडा में एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यशाला का आयोजन सिकंदराबाद में उचित दर विक्रेता स्नेह मिलन समारोह का आयोजन, विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कोटेदारों को किया सम्मानित बुलंदशहर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: सड़क हादसों में 15.90% की कमी, मेरठ जोन में प्रथम स्थान शिकारपुर में अवैध हथियारों का प्रदर्शन! युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल खुर्जा के लाल ओलंपियन अरविंद सिंह को अर्जुन अवार्ड मिलने पर हर्ष, एड. रंजना सिंह ने दी बधाई कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले की तैयारियों का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ डाला छठ महापर्व, काशी में देश-विदेश से पहुंच रहे श्रद्धालु, 84 घाटों पर तैयारियां तेज जनपद स्तरीय युवा उत्सव का भव्य आयोजन, विभिन्न प्रतियोगिताओं में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी वर्चुअल माध्यम से गौतमबुद्धनगर के जेवर में आयोजित सीएनएच ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में हुए शामिल जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ग्रैप-3 के अनुपालन हेतु संबंधित अधिकारियों के साथ की वर्चुअल मोड के माध्यम से समीक्षा बैठक संपन्न
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

बुलंदशहर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: सड़क हादसों में 15.90% की कमी, मेरठ जोन में प्रथम स्थान

बुलंदशहर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए किए जा रहे लगातार प्रभावी प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 14 Nov 2026, 07:00 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
बुलंदशहर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: सड़क हादसों में 15.90% की कमी, मेरठ जोन में प्रथम स्थान

आज़ का मुद्दा आशीष कुमार

बुलंदशहर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए किए जा रहे लगातार प्रभावी प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। सड़क दुर्घटनाओं एवं उनमें होने वाली मृत्यु की संख्या में कमी के आधार पर जनपद बुलंदशहर कम सड़क दुर्घटना वाले जनपदों में मेरठ जोन में प्रथम स्थान व प्रदेश में पांचवें स्थान पर रहा है।

पुलिस के अनुसार गत वर्ष जुलाई माह से पहली बार ऐसा हुआ है कि दुर्घटनाओं की संख्या में कमी आना शुरू हुआ है, उससे पहले लगातार उतरोत्तर वृद्धि हो रही थी। दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों को चिन्हित कर रोकथाम हेतु प्रभावी कदम उठाए गए। इसी क्रम मेंएनएच-34 के दुर्घटना बाहुल्य कटों भट्टपुरा कट, दोस्तपुर कट, मामनखुर्द कट, लालपुर कट, दरियापुर कट को चिन्हित कर आवश्यकतानुसार बंद कराया गया, जिससे उक्त स्थानों पर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम में प्रभावी परिणाम प्राप्त हुए। 

अन्य मार्गों व दुर्घटना संभावित स्थानों पर भी आवश्यक सड़क सुरक्षा एवं यातायात सुधार कराए गए हैं।जनपद पुलिस को इस वर्ष नया इंटरसेप्टर वाहन भी प्राप्त हुआ है, जिसके माध्यम से तेज गति एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की प्रभावी निगरानी एवं प्रवर्तन कार्यवाही की गई। वर्ष 2025 में जनवरी से अक्टूबर तक यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध 1,78,182 चालान किए गए थे, जबकि वर्ष 2026 में इसी अवधि में 2,08,225 चालान किए गए।आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025 में जनवरी से अक्टूबर तक 918 सड़क दुर्घटनाएं हुई थीं, जबकि वर्ष 2026 में इसी अवधि में 772 सड़क दुर्घटनाएं हुईं। इस प्रकार सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में 146 की कमी दर्ज की गई, जो 15.90 प्रतिशत की उल्लेखनीय कमी है।

 वहीं सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु की संख्या में भी 9.51 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।बुलंदशहर पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी प्रवर्तन के साथ-साथ आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें