आज का मुद्दा /पुष्पेन्द्र कुमार
अनूपशहर, बुलंदशहर। आगामी छठ पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के दृष्टिगत आज दिनांक 15.11.2026 को क्षेत्राधिकारी अनूपशहर शशांक श्रीवास्तव द्वारा थाना अनूपशहर क्षेत्रान्तर्गत छठ पूजा के आयोजन स्थलों पर ड्यूटी की तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सीओ ने पूजा स्थलों, घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन तथा पुलिस बल की तैनाती संबंधी तैयारियों का जायजा लिया।उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाये। ड्यूटी में नियुक्त पुलिसकर्मियों को पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने, यातायात व्यवस्था सुचारू बनाये रखने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये।

इसके अतिरिक्त छठ पर्व के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के संबंध में भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया।