भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 16 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
छठ पर्व को लेकर अनूपशहर पुलिस सतर्क, सीओ शशांक श्रीवास्तव ने घाटों का किया निरीक्षण जनपद में छठ पर्व को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन कृत संकल्पित सरयू तट पर व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया संध्या अर्घ्य भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर छठवां जनजातीय गौरव दिवस धूमधाम से मनाया गया छोटा हाथी और कार की भीषण भिड़ंत, चपेट में आईं दो बाइक; छह लोग घायल आईआईएमटी संस्थान, नॉलेज पार्क-3, ग्रेटर नोएडा में एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यशाला का आयोजन सिकंदराबाद में उचित दर विक्रेता स्नेह मिलन समारोह का आयोजन, विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कोटेदारों को किया सम्मानित बुलंदशहर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: सड़क हादसों में 15.90% की कमी, मेरठ जोन में प्रथम स्थान शिकारपुर में अवैध हथियारों का प्रदर्शन! युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल खुर्जा के लाल ओलंपियन अरविंद सिंह को अर्जुन अवार्ड मिलने पर हर्ष, एड. रंजना सिंह ने दी बधाई
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

सरयू तट पर व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया संध्या अर्घ्य

रिसिया के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल विश्राम घाट स्थित सरयू तट पर छठ महापर्व के अवसर पर व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को संध्या अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और पुत्र व पति की दीर्घायु की कामना की।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 15 Nov 2026, 08:12 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
सरयू तट पर व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया संध्या अर्घ्य

रिसिया, बहराइच।
रिसिया के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल विश्राम घाट स्थित सरयू तट पर छठ महापर्व के अवसर पर व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को संध्या अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और पुत्र व पति की दीर्घायु की कामना की।इस दौरान सरयू घाट पर काफी रौनक रही। महिलाओं ने दीपदान कर छठी मइया की विधिवत पूजा-अर्चना की। गन्ना, केला, अनन्नास और हरी सब्जियों से सजी रंग-बिरंगी डलियों के साथ महिलाओं ने सूप और लोटे में नारियल रखकर सूर्यदेव की उपासना की। 

घाट पर प्रकाश और पानी की व्यवस्था भी रही। पूजा में मारवाड़ी महिलाओं की संख्या अधिक रही।इस अवसर पर निशा अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन नीरू श्रीवास्तव, सीमा निगम, डॉ0 नाईनसी निगम,नीतू निगम, पूर्व चेयरमैन राजेश निगम, महेश अग्रवाल, शैकी निगम , शनी वैश्य, कृष्ण चन्द्र यादव, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें