भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 17 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
जनपद में वायु प्रदूषण नियंत्रण उपायों का किया स्थलीय निरीक्षण एवं समीक्षा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता बीएलओ एवं सुपरवाइजरों प्रशिक्षण सम्पन्न अनूपशहर से बसपा प्रत्याशी रहे मनोज प्रधान ने शेखपुर गढ़वा की बेटी नीता लोधी को दी बधाई, स्वर्ण पदक जीतने पर जताया गर्व छठ पर्व को लेकर अनूपशहर पुलिस सतर्क, सीओ शशांक श्रीवास्तव ने घाटों का किया निरीक्षण जनपद में छठ पर्व को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन कृत संकल्पित सरयू तट पर व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया संध्या अर्घ्य भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर छठवां जनजातीय गौरव दिवस धूमधाम से मनाया गया छोटा हाथी और कार की भीषण भिड़ंत, चपेट में आईं दो बाइक; छह लोग घायल आईआईएमटी संस्थान, नॉलेज पार्क-3, ग्रेटर नोएडा में एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यशाला का आयोजन सिकंदराबाद में उचित दर विक्रेता स्नेह मिलन समारोह का आयोजन, विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कोटेदारों को किया सम्मानित
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

जनपद में वायु प्रदूषण नियंत्रण उपायों का किया स्थलीय निरीक्षण एवं समीक्षा

दिल्ली-एनसीआर में लागू ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान एवं वायु प्रदूषण की गंभीर स्थिति के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मा0 अध्यक्ष डॉ० आर.पी. सिंह एवं मुख्य पर्यावरण अधिकारी राधेश्याम जी द्वारा आज जनपद गौतमबुद्धनगर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर वायु प्रदूषण नियंत्रण उपायों का स्थलीय निरीक्षण एवं समीक्षा की गई।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 16 Nov 2026, 09:14 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
जनपद में वायु प्रदूषण नियंत्रण उपायों का किया स्थलीय निरीक्षण एवं समीक्षा

गौतमबुद्धनगर 

दिल्ली-एनसीआर में लागू ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान एवं वायु प्रदूषण की गंभीर स्थिति के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मा0 अध्यक्ष डॉ० आर.पी. सिंह एवं मुख्य पर्यावरण अधिकारी राधेश्याम जी द्वारा आज जनपद गौतमबुद्धनगर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर वायु प्रदूषण नियंत्रण उपायों का स्थलीय निरीक्षण एवं समीक्षा की गई।भ्रमण के दौरान मा0 अध्यक्ष द्वारा जिलाधिकारी से वायु प्रदूषण की वर्तमान स्थिति, नियंत्रण हेतु किए जा रहे प्रयासों एवं विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय स्थापित करने के संबंध में चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी आर.के. सिंह से भी वायु प्रदूषण नियंत्रण के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया।

तत्पश्चात मा0 अध्यक्ष द्वारा नोएडा क्षेत्र के अंतर्गत यमुना पुस्ता मार्ग पर सेक्टर-94 से सेक्टर-135 तक का स्थलीय निरीक्षण किया गया। मा0 अध्यक्ष द्वारा संबंधित अधिकारियों को सड़क की मरम्मत, धूल-मिट्टी की सफाई तथा C&D अपशिष्ट का उचित निस्तारण तत्काल सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए, जिससे क्षेत्र में उड़ने वाली धूल पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके। पुस्ता रोड केनिरीक्षण के दौरान मा0 अध्यक्ष द्वारा नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी कृष्ण करुणेश को यमुना पुस्ता मार्ग की समुचित साफ-सफाई, धूल नियंत्रण एवं आवश्यक रखरखाव हेतु प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित कराने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।

मा0 अध्यक्ष द्वारा निर्देशित किया गया कि दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा प्रदूषण नियंत्रण संबंधी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।

निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता विनोद कुमार एवं सहायक अभियंता मुकेश कुमार तथा क्षेत्रीय अधिकारी, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नोएडा रितेश कुमार तिवारी एवं क्षेत्रीय अधिकारी, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, ग्रेटर नोएडा विकास मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें