भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 17 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
जनपद में वायु प्रदूषण नियंत्रण उपायों का किया स्थलीय निरीक्षण एवं समीक्षा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता बीएलओ एवं सुपरवाइजरों प्रशिक्षण सम्पन्न अनूपशहर से बसपा प्रत्याशी रहे मनोज प्रधान ने शेखपुर गढ़वा की बेटी नीता लोधी को दी बधाई, स्वर्ण पदक जीतने पर जताया गर्व छठ पर्व को लेकर अनूपशहर पुलिस सतर्क, सीओ शशांक श्रीवास्तव ने घाटों का किया निरीक्षण जनपद में छठ पर्व को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन कृत संकल्पित सरयू तट पर व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया संध्या अर्घ्य भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर छठवां जनजातीय गौरव दिवस धूमधाम से मनाया गया छोटा हाथी और कार की भीषण भिड़ंत, चपेट में आईं दो बाइक; छह लोग घायल आईआईएमटी संस्थान, नॉलेज पार्क-3, ग्रेटर नोएडा में एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यशाला का आयोजन सिकंदराबाद में उचित दर विक्रेता स्नेह मिलन समारोह का आयोजन, विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कोटेदारों को किया सम्मानित
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता बीएलओ एवं सुपरवाइजरों प्रशिक्षण सम्पन्न

गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा नोएडा, दादरी, जेवर के समस्त बूथ लेवल अधिकारियों एवं सुपरवाइजरों के साथ 17 नवंबर, 2026 से प्रारंभ होने वाले विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के संबंध में प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 16 Nov 2026, 08:55 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता बीएलओ एवं सुपरवाइजरों प्रशिक्षण सम्पन्न

गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा नोएडा, दादरी, जेवर के समस्त बूथ लेवल अधिकारियों एवं सुपरवाइजरों के साथ 17 नवंबर, 2026 से प्रारंभ होने वाले विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के संबंध में प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी बीएलओ को अपने आवंटित क्षेत्रों में घर-घर भ्रमण कर मतदाताओं का सत्यापन करने तथा यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि कोई भी पात्र मतदाता निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। उन्होंने विशेष रूप से नवयुवाओं, महिलाओं, दिव्यांगजनों एवं प्रथम बार मतदाता बनने वाले पात्र नागरिकों के पंजीकरण पर ध्यान देने के निर्देश दिये। उन्होंने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित करते हुए निर्वाचक नामावली को शुद्ध, त्रुटिरहित, अद्यतन एवं समावेशी बनाने पर बल दिया।


जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के समस्त आरडब्ल्यूए, एओए, विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, अन्य शिक्षण संस्थानों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं नागरिक समाज के संगठनों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएं, ताकि अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंच बनाना है, जिससे जनपद का कोई भी पात्र मतदाता निर्वाचक नामावली में नाम शामिल कराने से वंचित न रहे।जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को अभियान की प्रगति की प्रतिदिन समीक्षा करने तथा बीएलओ एवं सुपरवाइजरों के कार्यों का नियमित अनुश्रवण करने के निर्देश दिए। 

साथ ही प्राप्त आवेदन पत्रों का नियमानुसार, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की समाप्ति के उपरांत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों से पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपेक्षा की।बैठक के दौरान निर्वाचक नामावली से संबंधित नियमों, प्रक्रियाओं एवं विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के विभिन्न पहलुओं पर बीएलओ एवं सुपरवाइजरों की जानकारी एवं समझ का आकलन करने के उद्देश्य से बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित ज्ञान परीक्षण भी आयोजित किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के समस्त पात्र मतदाताओं से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहभागिता करने तथा अपना नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित कराना तथा निर्वाचक नामावली की समग्र गुणवत्ता में सुधार लाना इस अभियान की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी बीएलओ एवं सुपरवाइजर इस अभियान को केवल एक शासकीय दायित्व न मानकर लोकतंत्र को और अधिक सशक्त एवं मजबूत बनाने के महत्वपूर्ण अवसर के रूप में लें। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों का आह्वान किया कि वे आपसी समन्वय, प्रतिबद्धता एवं टीम भावना के साथ कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाए तथा जनपद की निर्वाचक नामावली शुद्ध, अद्यतन एवं समावेशी बने।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर आशुतोष गुप्ता, उप जिलाधिकारी दादरी अरूण कुमार, उप जिलाधिकारी जेवर दुर्गेश सिंह, डिप्टी कलेक्टर/सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर अभिनेंद्र सिंह, पूर्वा शर्मा एवं सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें