भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 18 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में उमड़ी भीड़, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ 20 नवंबर से लगेंगे ईवीएम प्रदर्शन केंद्र, मतदाताओं को समझाई जाएगी मतदान प्रक्रिया गढ़, मखदूमपुर और अनूपशहर गंगा मेले में हुड़दंग पर जीरो टॉलरेंस, डीआईजी ने दिए सख्त निर्देश पंजाबी विकास मंच ने युवराज मेहता प्रकरण में न्याय की मांग उठाई, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम सौंपा ज्ञापन जनपद में वायु प्रदूषण नियंत्रण उपायों का किया स्थलीय निरीक्षण एवं समीक्षा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता बीएलओ एवं सुपरवाइजरों प्रशिक्षण सम्पन्न अनूपशहर से बसपा प्रत्याशी रहे मनोज प्रधान ने शेखपुर गढ़वा की बेटी नीता लोधी को दी बधाई, स्वर्ण पदक जीतने पर जताया गर्व छठ पर्व को लेकर अनूपशहर पुलिस सतर्क, सीओ शशांक श्रीवास्तव ने घाटों का किया निरीक्षण जनपद में छठ पर्व को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन कृत संकल्पित सरयू तट पर व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया संध्या अर्घ्य
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

गढ़, मखदूमपुर और अनूपशहर गंगा मेले में हुड़दंग पर जीरो टॉलरेंस, डीआईजी ने दिए सख्त निर्देश

मेरठ। कार्तिक पूर्णिमा पर आयोजित होने वाले गढ़ गंगा मेला हापुड़, मखदूमपुर मेला मेरठ और गंगा मेला अनूपशहर बुलंदशहर में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को लेकर डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी ने सख्त निर्देश जारी किए हैं।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 17 Nov 2026, 07:23 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
गढ़, मखदूमपुर और अनूपशहर गंगा मेले में हुड़दंग पर जीरो टॉलरेंस, डीआईजी ने दिए सख्त निर्देश

आज़ का मुद्दा आशीष कुमार

मेरठ। कार्तिक पूर्णिमा पर आयोजित होने वाले गढ़ गंगा मेला हापुड़, मखदूमपुर मेला मेरठ और गंगा मेला अनूपशहर बुलंदशहर में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को लेकर डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी ने सख्त निर्देश जारी किए हैं।डीआईजी ने कहा कि मेला क्षेत्र के साथ-साथ मेले में आने-जाने वाले प्रमुख मार्गों पर किसी भी प्रकार का हुड़दंग, अराजकता अथवा शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियां किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। हुड़दंग करने वालों को तत्काल चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई करते हुए सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जाए और वाहन सीज किए जाएं।

डीआईजी के प्रमुख निर्देश -
1. आवागमन मार्गों पर विशेष निगरानी: मेले में आने-जाने वाले प्रमुख मार्गों, संपर्क मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल लगातार भ्रमणशील रहकर निगरानी रखे। हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध तत्काल अभियोग पंजीकरण, सीजर आदि की कार्रवाई की जाए।
2. अभियोग पंजीकरण: हुड़दंग, मारपीट, शांति भंग करने अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले कृत्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध केवल औपचारिक चेतावनी तक सीमित न रहकर, तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। 3. सेक्टर प्रभारियों की जवाबदेही: प्रत्येक सेक्टर प्रभारी अपने निर्धारित क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे। अपने क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था अथवा हुड़दंग की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई सुनिश्चित करें, अन्यथा उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

4. मौके पर तैनात पुलिस बल को निर्देश: ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी अपने निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर पूर्ण सतर्कता के साथ मौजूद रहें। किसी भी प्रकार की अराजकता दिखाई देने पर तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति नियंत्रित करें।

5. पुलिस अनुशासन सर्वोपरि: ड्यूटी के दौरान कोई भी पुलिसकर्मी अपने निर्धारित दायित्वों के विपरीत आचरण, अनुशासनहीनता अथवा लापरवाही करता पाया जाता है तो उसके विरुद्ध भी नियमानुसार कठोर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।डीआईजी ने कहा कि लोगों की आस्था का पूर्ण ख्याल रखा जाए और उत्सव परम्परागत तरीके से मनाया जाए। इलेक्ट्रिक सेफ्टी व अग्नि सुरक्षा मानकों का प्रतिदिन अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। 

तटों पर पर्याप्त नाव व गोताखोर उपस्थित रहें, सभी नावों पर लाइफ जैकेट, लाउडहेलर, टार्च रखे जाएं।उन्होंने कहा कि गढ़ मेले में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें