गाजियाबाद। लाइफ स्माइल फाउंडेशन की ओर से सुभाषनगर, घूकना स्थित केएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय नागरिकों, महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
यशोदा मेडिसिटी, इंदिरापुरम और क्लॉव डेंटल हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित इस शिविर में आंखों की जांच, ब्लड प्रेशर, शुगर, डेंटल चेकअप, निःशुल्क ब्लड टेस्ट, जनरल फिजिशियन परामर्श, पीएफटी, स्त्री रोग विशेषज्ञ परामर्श और फिजियोथेरेपी सहित कई स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इसके अलावा लोगों को फुल बॉडी चेकअप और रक्तदान संबंधी सुविधाओं की जानकारी भी दी गई।शिविर का उद्घाटन यशोदा हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. नागेश्वर ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर फाउंडेशन और स्कूल प्रबंधन की ओर से चिकित्सकों एवं उनकी टीम का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। साथ ही उन्हें स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।संस्था के संस्थापक अध्यक्ष सुन्दर पाल ने कहा कि लाइफ स्माइल फाउंडेशन का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक शिक्षा, स्वास्थ्य और सशक्तिकरण की सुविधाएं पहुंचाना है। स्वस्थ समाज ही सशक्त और खुशहाल समाज की नींव है। इसी उद्देश्य से संस्था भविष्य में भी इस तरह के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।
इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक राजेंद्र कुमार, प्रबंधिका अंजू, प्रधानाचार्या कोमल शर्मा, संस्थापक कोषाध्यक्ष प्रवेश कुमार, महासचिव एडवोकेट गंगाशरण, हेल्थ कोऑर्डिनेटर तानेश्वर गौतम, डॉ. अशोक राज विमल, डॉ. सम्यक, एडवोकेट मनु गौतम, मीडिया प्रभारी जुगनू गौतम, शांति स्वरूप बौद्ध सहित संस्था के सदस्य, स्वयंसेवक और स्कूल स्टाफ मौजूद रहे।