भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 18 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में उमड़ी भीड़, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ 20 नवंबर से लगेंगे ईवीएम प्रदर्शन केंद्र, मतदाताओं को समझाई जाएगी मतदान प्रक्रिया गढ़, मखदूमपुर और अनूपशहर गंगा मेले में हुड़दंग पर जीरो टॉलरेंस, डीआईजी ने दिए सख्त निर्देश पंजाबी विकास मंच ने युवराज मेहता प्रकरण में न्याय की मांग उठाई, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम सौंपा ज्ञापन जनपद में वायु प्रदूषण नियंत्रण उपायों का किया स्थलीय निरीक्षण एवं समीक्षा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता बीएलओ एवं सुपरवाइजरों प्रशिक्षण सम्पन्न अनूपशहर से बसपा प्रत्याशी रहे मनोज प्रधान ने शेखपुर गढ़वा की बेटी नीता लोधी को दी बधाई, स्वर्ण पदक जीतने पर जताया गर्व छठ पर्व को लेकर अनूपशहर पुलिस सतर्क, सीओ शशांक श्रीवास्तव ने घाटों का किया निरीक्षण जनपद में छठ पर्व को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन कृत संकल्पित सरयू तट पर व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया संध्या अर्घ्य
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

पंजाबी विकास मंच ने युवराज मेहता प्रकरण में न्याय की मांग उठाई, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम सौंपा ज्ञापन

नोएडा के सेक्टर-150 में युवा सॉफ्टवेयर इंजीनियर श्री युवराज मेहता की दर्दनाक मृत्यु के मामले में न्याय एवं प्रशासनिक जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग को लेकर आज दिनांक 17 नवंबर 2026 को पंजाबी विकास मंच के पदाधिकारियों एवं पंजाबी समुदाय के विशिष्ट नागरिकों ने दर्जा प्राप्त मंत्री कैप्टेन विकास गुप्ता जी से उनके आवास पर मुलाकात की।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 17 Nov 2026, 07:10 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
पंजाबी विकास मंच ने युवराज मेहता प्रकरण में न्याय की मांग उठाई, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम सौंपा ज्ञापन

नोएडा के सेक्टर-150 में युवा सॉफ्टवेयर इंजीनियर श्री युवराज मेहता की दर्दनाक मृत्यु के मामले में न्याय एवं प्रशासनिकजवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग को लेकर आज दिनांक 17 नवंबर 2026 को पंजाबी विकास मंच के पदाधिकारियों एवं पंजाबी समुदाय के विशिष्ट नागरिकों ने दर्जा प्राप्त मंत्री कैप्टेन विकास गुप्ता जी से उनके आवास पर मुलाकात की।इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने उनसे अनुरोध किया कि वे माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी तक मंच की याचिका पहुंचाकर इस गंभीर प्रकरण में शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करवाएं।

उल्लेखनीय है कि 16 जनवरी की रात सेक्टर-150, नोएडा में निर्माणाधीन स्थल पर खोदे गए पानी से भरे गहरे गड्ढे में एक कार गिर जाने के कारण युवा सॉफ्टवेयर इंजीनियर श्री युवराज मेहता की दर्दनाक मृत्यु हो गई थी। इस हृदयविदारक घटना ने न केवल एक परिवार को अपूरणीय क्षति पहुंचाई, बल्कि निर्माण स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासनिक निगरानी और आपातकालीन सेवाओं की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं।मंच का कहना है कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद अब तक अपेक्षित प्रभावी कार्रवाई और जवाबदेही सामने नहीं आई है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर पारदर्शिता और ठोस कदम उठाना अत्यंत आवश्यक है।

मुख्यमंत्री जी से पंजाबी विकास मंच की प्रमुख मांगें हैं—
जिला प्रशासन एवं अग्निशमन विभाग की प्रथमदृष्टया गंभीर विफलताओं के संबंध में जिलाधिकारी श्रीमती मेधा रूपम, मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री प्रदीप कुमार चौबे तथा अन्य उत्तरदायी अधिकारियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कठोर प्रशासनिक कार्रवाई की जाए।इस प्रकरण की जांच के लिए गठित एसआईटी (SIT) की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए, ताकि घटना के वास्तविक तथ्यों और जिम्मेदारियों को लेकर पारदर्शिता बनी रहे।

मंच का स्पष्ट मत है कि किसी भी नागरिक की जान की कीमत पर प्रशासनिक लापरवाही को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। यह केवल एक परिवार को न्याय दिलाने का विषय नहीं, बल्कि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी प्रश्न है।इस अवसर पर पंजाबी विकास मंच के पदाधिकारी एवं पंजाबी समुदाय के विशिष्ट नागरिक उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से जे.एम. सेठ, गुरिंदर बंसल, अजय साहनी, संजय खत्री, अंजना भागी, कर्नल ए.के. तारा (वीर चक्र, 1971 युद्ध), मेजर सोहन सिंह बग्गा, हेमंत डोगरा, वी. सहगल एवं दिनेश कुमार शामिल थे।

पंजाबी विकास मंच ने एक स्वर में मांग की कि युवराज मेहता को न्याय मिले, जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय हो और भविष्य में किसी अन्य परिवार को ऐसी असहनीय त्रासदी का सामना न करना पड़े।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें