भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 19 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
किसान दिवस में गरजे किसान, 16 सूत्रीय मांगों को लेकर पीएम और सीएम को भेजा ज्ञापन भक्ति के रंग में रंगा डिबाई, भव्यता के साथ संपन्न हुआ छठवां श्री श्याम वंदना महोत्सव... देर शामको आहार में माँ गंगा एवं माँ अवंतिका देवी की दिव्य महाआरती में सम्मिलित हुए समाजसेवी शिवा विजय देवउठनी एकादशी चंडीगढ़ से दिल्ली जा रही अवैध अंग्रेजी शराब की 125 पेटियां पुलिस ने पकड़ी हरियाणा में धान‌ घौटाला व बिगड़ती कानून व्यवस्था सरकार का सबसे बड़ा फेलियर। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला नोएडा विधानसभा चुनाव: किसी पहचान के मोहताज नहीं सपा प्रत्याशी मुकेश शर्मा , भाजपा के लिए बड़ी चुनौती निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में उमड़ी भीड़, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ 20 नवंबर से लगेंगे ईवीएम प्रदर्शन केंद्र, मतदाताओं को समझाई जाएगी मतदान प्रक्रिया गढ़, मखदूमपुर और अनूपशहर गंगा मेले में हुड़दंग पर जीरो टॉलरेंस, डीआईजी ने दिए सख्त निर्देश
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

देर शामको आहार में माँ गंगा एवं माँ अवंतिका देवी की दिव्य महाआरती में सम्मिलित हुए समाजसेवी शिवा विजय

आहार देर शामको जनपद के प्रसिद्ध सिद्धपीठ माँ अवंतिका देवी मंदिर थाना आहार परिसर में स्थित पावन गंगा घाट पर माँ गंगा की भव्य आरती एवं माँ अवंतिका देवी की दिव्य आरती का आयोजन किया गया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 18 Nov 2026, 08:36 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
देर शामको आहार में माँ गंगा एवं माँ अवंतिका देवी की दिव्य महाआरती में सम्मिलित हुए समाजसेवी शिवा विजय

आज का मुद्दा /पुष्पेन्द्र कुमार

आहार देर शामको जनपद के प्रसिद्ध सिद्धपीठ माँ अवंतिका देवी मंदिर थाना आहार परिसर में स्थित पावन गंगा घाट पर माँ गंगा की भव्य आरती एवं माँ अवंतिका देवी की दिव्य आरती का आयोजन किया गया। इस अलौकिक आरती में समाजसेवी शिवा विजय ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता की।

आरती के दौरान शिवा विजय ने विधि-विधान एवं पूर्ण श्रद्धा-भाव के साथ माँ गंगा और माँ अवंतिका देवी की पूजा-अर्चना की। दीप प्रज्ज्वलित कर उन्होंने माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया और समस्त क्षेत्रवासियों, जनपदवासियों के सुख, समृद्धि, शांति, खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

इस अवसर पर अपने संबोधन में समाजसेवी शिवा विजय ने कहा कि माँ गंगा और माँ अवंतिका देवी की आरती जैसे धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन हमारी सनातन संस्कृति और आस्था के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मकता, एकता और आपसी सद्भाव की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि माँ अवंतिका देवी का यह धाम लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है और यहाँ आने वाले हर भक्त की मनोकामना माँ अवंतिका पूरी करती हैं।उन्होंने आगे कहा कि युवाओं को अपनी संस्कृति और धर्म से जुड़ना चाहिए और ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए, ताकि हमारी परंपराएं और संस्कार आने वाली पीढ़ियों तक जीवित रहें।

इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर "हर हर गंगे" और "जय माँ अवंतिका देवी" के जयकारों से गूंज उठा। आरती में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु, पुजारीगण और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें