भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 19 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
किसान दिवस में गरजे किसान, 16 सूत्रीय मांगों को लेकर पीएम और सीएम को भेजा ज्ञापन भक्ति के रंग में रंगा डिबाई, भव्यता के साथ संपन्न हुआ छठवां श्री श्याम वंदना महोत्सव... देर शामको आहार में माँ गंगा एवं माँ अवंतिका देवी की दिव्य महाआरती में सम्मिलित हुए समाजसेवी शिवा विजय देवउठनी एकादशी चंडीगढ़ से दिल्ली जा रही अवैध अंग्रेजी शराब की 125 पेटियां पुलिस ने पकड़ी हरियाणा में धान‌ घौटाला व बिगड़ती कानून व्यवस्था सरकार का सबसे बड़ा फेलियर। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला नोएडा विधानसभा चुनाव: किसी पहचान के मोहताज नहीं सपा प्रत्याशी मुकेश शर्मा , भाजपा के लिए बड़ी चुनौती निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में उमड़ी भीड़, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ 20 नवंबर से लगेंगे ईवीएम प्रदर्शन केंद्र, मतदाताओं को समझाई जाएगी मतदान प्रक्रिया गढ़, मखदूमपुर और अनूपशहर गंगा मेले में हुड़दंग पर जीरो टॉलरेंस, डीआईजी ने दिए सख्त निर्देश
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

भक्ति के रंग में रंगा डिबाई, भव्यता के साथ संपन्न हुआ छठवां श्री श्याम वंदना महोत्सव...

डिबाई। नगर के रामलीला ग्राउंड में मंगलवार को आयोजित छठवां भव्य श्री श्याम वंदना महोत्सव भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास के बीच धूमधाम से संपन्न हुआ।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 18 Nov 2026, 08:51 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
भक्ति के रंग में रंगा डिबाई, भव्यता के साथ संपन्न हुआ छठवां श्री श्याम वंदना महोत्सव...

आज का मुद्दा/तहसील प्रभारी नीरज सुदामा डिबाई

नगर के रामलीला ग्राउंड में मंगलवार को आयोजित छठवां भव्य श्री श्याम वंदना महोत्सव भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास के बीच धूमधाम से संपन्न हुआ। बाबा श्याम की भक्ति में सराबोर इस भव्य आयोजन में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरा आयोजन स्थल बाबा श्याम के जयकारों और भजनों की मधुर स्वर लहरियों से गुंजायमान रहा।महोत्सव में बाबा श्याम का अलौकिक एवं भव्य दरबार सजाया गया। अखंड ज्योत, दिव्य श्रृंगार और छप्पन भोग ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। 

जैसे ही भजन संध्या का शुभारंभ हुआ, पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु बाबा श्याम के भजनों पर भावविभोर होकर झूमते नजर आए।भजन संध्या में नाथ नगरी बरेली से पधारीं विश्व विख्यात भजन गायिका अंजली द्विवेदी ने अपनी मधुर एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियों से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं आगरा से राजा सांवरिया तथा श्रीधाम बरसाना से कृपापात्र सलोनी दीदी ने अपनी भजनों की शानदार प्रस्तुतियों से भक्ति की अविरल धारा प्रवाहित की। उनकी प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु देर तक झूमते और बाबा श्याम के जयकारे लगाते रहे।


कार्यक्रम में आचार्य सुगंध शर्मा द्वारा ज्योत एवं भव्य श्रृंगार की सेवा की गई। सागर म्यूजिकल ग्रुप आगरा ने अपनी शानदार संगीत प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। मंच का कुशल संचालन गोपाल बाबू ने किया, जबकि जीतू साउंड आगरा द्वारा ध्वनि व्यवस्था संभाली गई।छठवें श्री श्याम वंदना महोत्सव की सफलता ने नगर में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण को और अधिक भक्तिमय बना दिया। 

आयोजन के समापन पर आयोजकों ने कार्यक्रम में पधारे सभी संत-महात्माओं, भजन कलाकारों, श्रद्धालुओं एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। साथ ही बाबा श्याम से सभी के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।बाबा श्याम के जयकारों के साथ डिबाई में आयोजित यह भव्य महोत्सव श्रद्धालुओं के हृदय में भक्ति और आस्था की अमिट छाप छोड़ गया।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें