भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 20 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
1857 की क्रांति की गौरवगाथा का साक्षी बना अम्बाला का भव्य शहीद स्मारक, ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने मीडिया कर्मियों को कराया अवलोकन कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार, मची अफरातफरी विश्व शौचालय दिवस पर दादरी में ‘क्लीन टॉयलेट कैंपेन-2026’ का शुभारंभ, सार्वजनिक शौचालयों की स्वच्छता को लेकर नागरिकों ने लिया संकल् मतदाता जागरूकता हेतु जनपद में 20 नवंबर से संचालित होंगे ईवीएम प्रदर्शन केंद्र अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता के निर्देशन में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम, नागरिकों से सार्वजनिक शौचालयों को स्वच्छ रखने की अपील किसान दिवस में गरजे किसान, 16 सूत्रीय मांगों को लेकर पीएम और सीएम को भेजा ज्ञापन भक्ति के रंग में रंगा डिबाई, भव्यता के साथ संपन्न हुआ छठवां श्री श्याम वंदना महोत्सव... देर शामको आहार में माँ गंगा एवं माँ अवंतिका देवी की दिव्य महाआरती में सम्मिलित हुए समाजसेवी शिवा विजय देवउठनी एकादशी चंडीगढ़ से दिल्ली जा रही अवैध अंग्रेजी शराब की 125 पेटियां पुलिस ने पकड़ी
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार, मची अफरातफरी

बुलंदशहर : स्याना नगर क्षेत्र में हापुड़ मार्ग स्थित ग्राम करौठी के पास गुरुवार सुबह कबाड़ के गोदाम में अचानक भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 19 Nov 2026, 09:33 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार, मची अफरातफरी

आज़ का मुद्दा आशीष कुमार

बुलंदशहर : स्याना नगर क्षेत्र में हापुड़ मार्ग स्थित ग्राम करौठी के पास गुरुवार सुबह कबाड़ के गोदाम में अचानक भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग की ऊंची लपटें और आसमान में उठता काले धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। 

दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, हालांकि गोदाम में रखे कबाड़ के जलने से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।जानकारी के अनुसार नगर निवासी आरिफ  पुत्र युनूस का हापुड़ मार्ग पर ग्राम करौठी के पास कबाड़ का गोदाम है। गुरुवार सुबह अचानक गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गोदाम से उठती आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा।

 आग की भयावह स्थिति देखकर आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई।सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी रामनारायण सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं दमकल विभाग की गाड़ियां भी घटनास्थल पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने लगातार पानी की बौछार कर आग बुझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चले अभियान के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। आग बुझने के बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया।

कोतवाली प्रभारी रामनारायण सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि मामले की जांच की जा रही है।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें