भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 20 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
1857 की क्रांति की गौरवगाथा का साक्षी बना अम्बाला का भव्य शहीद स्मारक, ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने मीडिया कर्मियों को कराया अवलोकन कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार, मची अफरातफरी विश्व शौचालय दिवस पर दादरी में ‘क्लीन टॉयलेट कैंपेन-2026’ का शुभारंभ, सार्वजनिक शौचालयों की स्वच्छता को लेकर नागरिकों ने लिया संकल् मतदाता जागरूकता हेतु जनपद में 20 नवंबर से संचालित होंगे ईवीएम प्रदर्शन केंद्र अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता के निर्देशन में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम, नागरिकों से सार्वजनिक शौचालयों को स्वच्छ रखने की अपील किसान दिवस में गरजे किसान, 16 सूत्रीय मांगों को लेकर पीएम और सीएम को भेजा ज्ञापन भक्ति के रंग में रंगा डिबाई, भव्यता के साथ संपन्न हुआ छठवां श्री श्याम वंदना महोत्सव... देर शामको आहार में माँ गंगा एवं माँ अवंतिका देवी की दिव्य महाआरती में सम्मिलित हुए समाजसेवी शिवा विजय देवउठनी एकादशी चंडीगढ़ से दिल्ली जा रही अवैध अंग्रेजी शराब की 125 पेटियां पुलिस ने पकड़ी
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

मतदाता जागरूकता हेतु जनपद में 20 नवंबर से संचालित होंगे ईवीएम प्रदर्शन केंद्र

आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा मतदाताओं को ईवीएम एवं वीवीपैट की कार्यप्रणाली से अवगत कराने के उद्देश्य से जनपद में 20 नवंबर 2026 से ईवीएम प्रदर्शन केंद्र (EDC) संचालित किए जाएंगे।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 19 Nov 2026, 06:48 PM | Views: 0 | 3 मिनट पढ़ें
मतदाता जागरूकता हेतु जनपद में 20 नवंबर से संचालित होंगे ईवीएम प्रदर्शन केंद्र

आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा मतदाताओं को ईवीएम एवं वीवीपैट की कार्यप्रणाली से अवगत कराने के उद्देश्य से जनपद में 20 नवंबर 2026 से ईवीएम प्रदर्शन केंद्र (EDC) संचालित किए जाएंगे। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम वेयरहाउस से मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें निकाली गईं। इसके उपरांत इन मशीनों को प्रशिक्षण एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के लिए निर्धारित रिजर्व वेयरहाउस में निर्धारित सुरक्षा व्यवस्था के तहत सुरक्षित रखवाया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट एवं तहसील स्तर पर 61-नोएडा, 62-दादरी तथा 63-जेवर विधानसभा में ईवीएम प्रदर्शन केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों का संचालन 20 नवंबर से प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक किया जाएगा। यहां आने वाले मतदाताओं को ईवीएम के माध्यम से मतदान करने तथा वीवीपैट के जरिए अपने मत की पुष्टि करने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन किया जाएगा, जिससे मतदाता मतदान प्रक्रिया को सहजता से समझ सकें।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी प्रदर्शन केंद्रों पर आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के साथ बैनर एवं स्टैंडी लगाने सहित समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। प्रत्येक केंद्र पर एक रजिस्टर रखा जाएगा, जिसमें जागरूकता एवं प्रदर्शन के लिए आने वाले मतदाताओं का विवरण तथा ईवीएम में रिकॉर्ड किए गए मतों का दैनिक लेखा-जोखा दर्ज किया जाएगा। जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराई जाएगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रतिदिन प्रदर्शन समाप्त होने के उपरांत कंट्रोल यूनिट (सीयू) के परिणाम को क्लियर किया जाएगा तथा वीवीपैट ड्रॉप बॉक्स से पेपर स्लिप निकालकर सम्बंधित नामित अधिकारी के माध्यम से श्रेडिंग मशीन से निर्धारितप्रक्रिया के अनुसार विनष्ट कराया जाएगा। यह प्रक्रिया प्रतिदिन दोहराई जाएगी। प्रशिक्षण एवं जागरूकता के लिए निर्धारित ईवीएम एवं वीवीपैट का सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित करने के साथ ही उनके रख-रखाव एवं सुरक्षा के संबंध में मा0 आयोग द्वारा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का कड़ाई से अनुपालन किया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह भी बताया कि प्रशिक्षण एवं जागरूकता के लिए रिजर्व स्ट्रांग रूम को खोलने एवं बंद करने का उत्तरदायित्व सम्बंधित नामित अधिकारी का होगा, जो मशीनों का विवरण लॉगबुक में अंकित करेंगे। रिजर्व स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से 24 घंटे निगरानी तथा पुलिस बल का ड्यूटी रोस्टर भी निर्धारित किया गया है। प्रतिदिन प्रशिक्षण एवंजागरूकता कार्यक्रम की समाप्ति के बाद ईवीएम एवं वीवीपैट को रिजर्व वेयरहाउस में सुरक्षित भंडारित किया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि तहसील स्तर पर संबंधित उप जिलाधिकारी प्रतिदिन ईवीएम प्रदर्शन केंद्रों का पर्यवेक्षण करें तथा इस अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारी अपने दायित्व का शत् प्रतिशत निर्वहन सुनिश्चित करेंगे।ईवीएम प्रदर्शन केंद्रों के माध्यम से जनपद के मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा तथा वे ईवीएम एवं वीवीपैट की कार्यप्रणाली को प्रत्यक्ष रूप से समझ सकेंगे।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री धर्मेंद्र कोरी, समाजवादी पार्टी जिला प्रभारी अनूप तिवारी, विधानसभा अध्यक्ष रोहित गुर्जर, कांग्रेस से जिला सचिव प्रिंस भाटी, बहुजन समाज पार्टी से विधानसभा संयोजक मुकेश राठी, कार्यकर्ता टीनू प्रशांत, बसपा से सदस्य सूरज पाल, सीपीआई(एम) सदस्य गंगेश्वर दत्त सहित अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर/सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर आशुतोष गुप्ता उपस्थित रहे।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें