भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 18 September 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ टूल किट वितरण कार्यक्रम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ, 17 लाख और महिलाओं को मिलेगा लाभ* भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद अरुण सिंह पहुंचे बुलंदशहर, रक्तदान शिविर में लिया भाग एजीआईएफ ऋण पर लाखों की सब्सिडी दिलाने का झांसा देकर सेना कर्मी से 10 लाख रुपये का फ्रॉड करने वाला आरोपी पंचकूला पुलिस की गिरफ्त में वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेश तिवारी ने श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने की अपील की पीएम मोदी के जन्मदिन पर स्याना सीएचसी में रक्तदान महोत्सव, विधायक पुत्र ने किया शुभारंभ बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, बुलंदशहर में लगेंगे सुरक्षा जवान भर्ती शिविर विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने किया ₹17.97 लाख के विकास कार्य का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर स्वास्थ्य केंद्र पर किया फलों का वितरण बुलंदशहर में किसान दिवस आयोजित, भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने अधिकारियों को सौंपा 20 सूत्रीय मांग-पत्र
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

ADM न्यायिक की अध्यक्षता में गौ आश्रय स्थलों की समीक्षा बैठक संपन्न

जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रियंका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में गौ आश्रय स्थलों के संचालन, प्रबंधन एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा हेतु जिला स्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक आयोजित की गई।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 14 Jun 2026, 01:56 PM | Views: 14 | 2 मिनट पढ़ें
ADM न्यायिक की अध्यक्षता में गौ आश्रय स्थलों की समीक्षा बैठक संपन्न

इस रिपोर्ट में क्या खास है?

  • खबर को स्थानीय पाठकों के संदर्भ में सरल भाषा में समझाया गया है।
  • जहां उपलब्ध हो, आधिकारिक जानकारी, प्रत्यक्ष बयान और जमीन से मिली जानकारी को आधार बनाया जाता है।
  • नई जानकारी आने पर रिपोर्ट को अपडेट किया जाता है और तारीख ऊपर दी जाती है।

 गौ आश्रय स्थलों के संचालन, प्रबंधन एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा हेतु जिला स्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक आयोजित की गई। 

Gautam budh nagar अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रियंका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में गौ आश्रय स्थलों के संचालन, प्रबंधन एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा हेतु जिला स्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजना निदेशक नेहा सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण कुमार, नोएडा, ग्रेटर नोएडा एवं यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों, खंड विकास अधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


 बैठक में गो संवर्धन एवं संरक्षण कोष में धनराशि एकत्रित करने तथा उसके प्रभावी उपयोग पर विस्तृत चर्चा की गई। एडीएम न्यायिक ने कहा कि विभिन्न संस्थानों, सामाजिक संगठनों एवं जनसहभागिता के माध्यम से इस कोष को सशक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने जनपदवासियों से गौ संरक्षण हेतु अधिक से अधिक सहयोग एवं सहभागिता की अपील की।अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने निर्देश दिए कि जनपद में निराश्रित गोवंशों के शत-प्रतिशत संरक्षण के उद्देश्य से विशेष अभियान संचालित किया जाए। साथ ही सभी गौ आश्रय स्थलों में गोवंशों के लिए पर्याप्त मात्रा में भूसा, हरा चारा, स्वच्छ पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। गर्मी के मौसम को देखते हुए उन्होंने विशेष रूप से निर्देशित किया कि गौशालाओं में पर्याप्त छायादार स्थान, स्वच्छ एवं ठंडे पेयजल की व्यवस्था, पंखे एवं कूलिंग सिस्टम तथा हीट वेव से बचाव के सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित किए जाएं, ताकि गोवंशों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।


 इसके अतिरिक्त एडीएम न्यायिक ने ग्राम सभाओं की खाली पड़ी भूमि पर हरा चारा उगाने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए, जिससे गौशालाओं के लिए स्थायी रूप से चारे की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि सभी नोडल अधिकारी नियमित रूप से गौशालाओं का निरीक्षण करें तथा गोवंशों की वास्तविक संख्या का सत्यापन रजिस्टर एवं पोर्टल से मिलान कर सुनिश्चित करें। साथ ही गौ आश्रय केंद्रों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों का आईपी एड्रेस एवं आईडी-पासवर्ड तीन दिवस के भीतर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

 अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने कहा कि गौ संरक्षण शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Read this

Noida Authority पर गंभीर आरोप, गांव बिशनपुरा का पानी फैक्ट्री को देने का विरोध - https://aajkamudda.com/Noida-Authority-पर-गंभीर-आरोप,-गांव-बिशनपुरा-का-पानी-फैक्ट्री-को-देने-का-विरोध

शनि जयंती पर श्रद्धा का महासंगम, Noida में गूंजेगा जय शनिदेव का उद्घोष - https://aajkamudda.com/शनि-जयंती-पर-श्रद्धा-का-महासंगम,-Noida-में-गूंजेगा-जय-शनिदेव-का-उद्घोष

भारत शिक्षा एक्सपो-2026 के तृतीय संस्करण का India Expo Mart Greater noida में हुआ भव्य शुभारंभ - https://aajkamudda.com/भारत-शिक्षा-एक्सपो-2026-के-तृतीय-संस्करण-का-India-Expo-Mart-Greater-noida-में-हुआ-भव्य-शुभारंभ

Greater noida जिलाधिकारी ने शाहबेरी स्थित कंपोजिट शॉप नंबर-1 का किया औचक निरीक्षण - https://aajkamudda.com/Greater-noida-जिलाधिकारी-ने-शाहबेरी-स्थित-कंपोजिट-शॉप-नंबर-1-का-किया-औचक-निरीक्षण

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें