भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 08 August 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
बुलंदशहर में महाविद्यालय संस्थापक सत्यप्रकाश गोयल की पुण्यतिथि पर हवन-पूजन के साथ नए सत्र का शुभारंभ हाइकू : तीन पंक्तियों में ठहरा हुआ पूरा संसार कांवड़ मार्ग पर बैरिकेडिंग, रात्रि में रेडियम से होगी पहचान यूपी एमएलसी चुनाव में बढ़ी सियासी सरगर्मी, छह सीटों पर ‘पेंच’ कांवड़ यात्रा से पहले आहार अम्बकेश्वर मंदिर परिसर का क्षेत्राधिकारी ने किया निरीक्षण जाैनपुर में 40 वर्षों की परंपरा के साथ निकली बोल बम कांवरिया संघ की भव्य शोभायात्रा, बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए श्रद्धालु जिला प्रशासन द्वारा जनपद में कांवड़ यात्रा को लेकर इंतजाम चाक-चौबंद जेवर एयरपोर्ट से जुड़ेगा बुलंदशहर, विकास को मिलेगी नई उड़ान 11 से 13 अगस्त तक इंडिया एक्सपो मार्ट में इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो-2026 का होगा आयोजन अरनिया पुलिस ने कांवड़ियों को वितरित की खीर-फल
Advertisement Space 970x250
Delhi NCR

DND से Delhi-Mumbai Expressway सफर के लिए तैयार

Delhi-Mumbai Expressway का DND फ्लाईवे से जैतपुर तक नौ किलोमीटर का हिस्सा लगभग बनकर तैयार है।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 14 Jun 2026, 01:56 PM | Views: 10
DND से Delhi-Mumbai Expressway सफर के लिए तैयार

Delhi-Mumbai Expressway का DND फ्लाईवे से जैतपुर तक नौ किलोमीटर का हिस्सा लगभग बनकर तैयार 

Delhi-Mumbai Expressway  का DND फ्लाईवे से जैतपुर तक नौ किलोमीटर का हिस्सा लगभग बनकर तैयार है। इसे परखने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्गमंत्री नितिन गडकरी मंगलवार को एक्सप्रेसवे के इस हिस्से का निरीक्षण करेंगे। इसके लिए महारानी बागके पास एक्सप्रेसवे पर तैयारी शुरू हो गई है।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के बादइस खंड के उद्घाटन के लिए प्रस्ताव प्रधानमंत्री कार्यालय भेजा जाएगा। अगले माह इसे वाहनों के लिएखोले जाने की संभावना है। इससे खुलने से पूर्वी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, मध्य व नई दिल्ली के साथगाजियाबाद और नोएडा के लोगों का फरीदाबाद, पलवल, सोहना जाना सुगम हो जाएगा। जयपुर तकपहुंचने में मात्र ढाई घंटे का समय लगेगा।Delhi-Mumbai Expressway  के जैतपुर तक खंड के निर्माण में 1836 करोड़ रुपये की लागत आई है। यहसराय काले खां के पास डीएनडी फ्लाईवे से शुरू होता है। यहां से इस पर चढ़ने के दो रास्ते हैं। एकप्रवेश डीएनडी फ्लाईवे के पूर्वी दिल्ली व नोएडा से आश्रम की ओर आ रहे कैरिजवे पर है। दूसरा प्रवेशरिंग रोड से आश्रम जाने वाले कैरिजवे पर बना है। इसके बाद मीठापुर के पास एनटीपीसी ईको पार्क केपास उतरने व चढ़ने का रास्ता है।

इससे आगे केएमपी के रास्ते फरीदाबाद और सोहना होते जयपुर तकजा सकते हैं। इसी तरह एक्सप्रेसवे से दिल्ली आने वालों के लिए तैमूर नगर के पास एक रास्ता आश्रमरिंग रोड, दूसरा आश्रम फ्लाईओवर और तीसरा सराय काले खां रिंग पर उतरता है。इस खंड को पिछले वर्ष सितंबर तक बनकर तैयार होना था। लेकिन आगरा कैनाल में उत्तर प्रदेश सिंचाईविभाग की ओर से पिलर बनाने की अनुमति न मिलने के कारण इसका डिजाइन बदलना पड़ा। सिंचाईविभाग का मानना था कि पिलर से कैनाल का प्रवाह प्रभावित हो सकता है।

इस बदलाव के तहत बिनापिलर के 130 मीटर का स्टील का आर्च ब्रिज बनाकर एक्सप्रेसवे को पूरा करने का निर्णय किया गया,जिसकी वजह से इसकी लागत भी बढ़ी। इस बदलाव के बाद जून 2026 इसे पूरा करने की नई समयसीमा तय की गई थी। इस समय सीमा से पहले एक्सप्रेसवे का यह खंड बनाकर लगभग तैयार कर दियागया है। स्ट्रीट लाइटें लग गई हैं, मार्किंग हो गई है। कैमरे लगने बाकी हैं। आर्च ब्रिज पर सड़क बनानेका काम पूरा होने वाला है।

मुंबई तक सफर

यह एक्सप्रेसवे दिल्ली से मुंबई तक 1380 किलोमीटर का बनना है। हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश,गुजरात के वडोदरा होते हुए मुंबई तक है। अलग-अलग कई खंडों में इसका निर्माण चल रहा है। इसकेपूरा बनने के बाद दिल्ली से मुंबई तक यात्रा में 12 घंटे का समय लगेगा।

Read this

Noida Authority पर गंभीर आरोप, गांव बिशनपुरा का पानी फैक्ट्री को देने का विरोध - https://aajkamudda.com/Noida-Authority-पर-गंभीर-आरोप,-गांव-बिशनपुरा-का-पानी-फैक्ट्री-को-देने-का-विरोध

शनि जयंती पर श्रद्धा का महासंगम, Noida में गूंजेगा जय शनिदेव का उद्घोष - https://aajkamudda.com/शनि-जयंती-पर-श्रद्धा-का-महासंगम,-Noida-में-गूंजेगा-जय-शनिदेव-का-उद्घोष

भारत शिक्षा एक्सपो-2026 के तृतीय संस्करण का India Expo Mart Greater noida में हुआ भव्य शुभारंभ - https://aajkamudda.com/भारत-शिक्षा-एक्सपो-2026-के-तृतीय-संस्करण-का-India-Expo-Mart-Greater-noida-में-हुआ-भव्य-शुभारंभ

Greater noida जिलाधिकारी ने शाहबेरी स्थित कंपोजिट शॉप नंबर-1 का किया औचक निरीक्षण - https://aajkamudda.com/Greater-noida-जिलाधिकारी-ने-शाहबेरी-स्थित-कंपोजिट-शॉप-नंबर-1-का-किया-औचक-निरीक्षण

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें