भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 28 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
रिसिया पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल, क्षतिग्रस्त व्हीलचेयर ठीक कराकर दिव्यांग बुजुर्ग को पहुंचाया सुरक्षित गंतव्य तक खुर्जा में होटल में हंगामा, पुलिस ने युवती समेत कई लोगों को हिरासत में लिया खेत बचाओ अभियान का शुभारंभ, डीएम ने जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना AB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमति आगामी दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन में स्याना में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर रामायण पाठ और भव्य शोभा यात्रा का आयोजन महर्षि वाल्मीकि जयंती पर जनपद में आयोजित हुए धार्मिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रम संजय सिन्हा ने समाज की एकता और शिक्षा पर दिया जोर मा० उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग अपर्णा यादव ने जिला जेल एवं अपना घर आश्रम नोएडा का किया निरीक्षण इंडियन आइडल के कलाकारों ने भक्ति और बॉलीवुड गीतों से बांधा समां
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

Dadri विश्व डेंगू दिवस पर नगर पालिका परिषद दादरी में गोष्ठी का आयोजन; कर्मचारियों को किया गया जागरूक

विश्व डेंगू दिवस' के अवसर पर जिला गौतमबुद्धनगर की नगर पालिका परिषद दादरी के कार्यालय परिसर में एक विशेष जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 14 Jun 2026, 01:56 PM | Views: 10 | 2 मिनट पढ़ें
Dadri विश्व डेंगू दिवस पर नगर पालिका परिषद दादरी में गोष्ठी का आयोजन; कर्मचारियों को किया गया जागरूक

गौतमबुद्धनगर की नगर पालिका परिषद दादरी के कार्यालय परिसर में एक विशेष जागरूकता गोष्ठी का आयोजन 

Dadri विश्व डेंगू दिवस' के अवसर पर जिला गौतमबुद्धनगर की नगर पालिका परिषद दादरी के कार्यालय परिसर में एक विशेष जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारी वर्ग को डेंगू के बढ़ते खतरों के प्रति सचेत करना और इसके रोकथाम के उपायों पर विस्तृत चर्चा करना था।

गोष्ठी के दौरान उपस्थित कार्यालय स्टाफ को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि डेंगू एक जानलेवा बीमारी है, लेकिन सही जानकारी और थोड़ी सी सतर्कता से इससे पूरी तरह बचा जा सकता है। कार्यक्रम में डेंगू के लक्षण, कारण और उससे बचाव के निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं पर जानकारी साझा की गई:​ सफाई ही सबसे बड़ा बचाव: कार्यालय और घरों के आस-पास पानी जमा न होने दें। कूलर, गमलों, टायरों और पुराने बर्तनों में जमा पानी को नियमित रूप से साफ करें।

मच्छरों से सुरक्षा: दिन के समय पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने और मच्छर रोधी दवाओं/क्रीम का उपयोग करने की सलाह दी गई।
​ त्वरित उपचार: बुखार, सिरदर्द, जोड़ों में दर्द और आंखों के पीछे दर्द जैसे लक्षण दिखने पर बिना लापरवाही किए तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने पर जोर दिया गया।

​नगर को डेंगू मुक्त बनाने का संकल्प

गोष्ठी में यह भी निर्णय लिया गया कि नगर पालिका की टीमें दादरी क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में जाकर फॉगिंग, एंटी-लावा छिड़काव और स्वच्छता अभियान में और तेजी लाएंगी ताकि मच्छरों के पनपने की संभावना को खत्म किया जा सके।इस अवसर पर नगर पालिका परिषद दादरी के पटल प्रभारी और सफाई एवं स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी उपस्थित स्टाफ ने अपने-अपने क्षेत्रों में आम जनता को भी डेंगू के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

Read this

Noida Authority पर गंभीर आरोप, गांव बिशनपुरा का पानी फैक्ट्री को देने का विरोध - https://aajkamudda.com/Noida-Authority-पर-गंभीर-आरोप,-गांव-बिशनपुरा-का-पानी-फैक्ट्री-को-देने-का-विरोध

शनि जयंती पर श्रद्धा का महासंगम, Noida में गूंजेगा जय शनिदेव का उद्घोष - https://aajkamudda.com/शनि-जयंती-पर-श्रद्धा-का-महासंगम,-Noida-में-गूंजेगा-जय-शनिदेव-का-उद्घोष

भारत शिक्षा एक्सपो-2026 के तृतीय संस्करण का India Expo Mart Greater noida में हुआ भव्य शुभारंभ - https://aajkamudda.com/भारत-शिक्षा-एक्सपो-2026-के-तृतीय-संस्करण-का-India-Expo-Mart-Greater-noida-में-हुआ-भव्य-शुभारंभ

Greater noida जिलाधिकारी ने शाहबेरी स्थित कंपोजिट शॉप नंबर-1 का किया औचक निरीक्षण - https://aajkamudda.com/Greater-noida-जिलाधिकारी-ने-शाहबेरी-स्थित-कंपोजिट-शॉप-नंबर-1-का-किया-औचक-निरीक्षण

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें