भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 08 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
बिजली विभाग के खिलाफ भाकियू अराजनैतिक का हल्लाबोल, ऊंचागांव बिजलीघर का घेराव बुलंदशहर में 21 अस्पतालों का औचक निरीक्षण, एक सील और छह को नोटिस इलाज का दावा या बीमारी का सौदा? 73 वे रामलीला महोत्सव का आगाज़ भूमि पूजन के साथ हुआ शुरु, मुख्य अतिथि रहे नरेंद्र सिंह नागर बिजली चोरों के विरुद्ध बिजली विभाग का एक्शन जारी, 7 लोग बिजली चोरी करते पकड़े ग्राम रवानी कटीरी में 16 अक्टूबर को निकलेगी भव्य माँ काली शोभायात्रा, राजनीति के शीर्ष पर 25 साल: सीएम से पीएम तक नरेंद्र मोदी का सफर शनि अमावस्या और पितृ अमावस्या पर होगा महायज्ञ, भजन संध्या व भव्य झांकियों का आयोजन ईपीएफओ की नई पहलों को लेकर आईआईए के पदाधिकारियों के साथ बैठक यमुना प्राधिकरण ने 25 कंपनियों को जारी किए लेटर ऑफ इंटेंट, 3155 करोड़ का निवेश प्रस्तावित
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

Gautam budh nagar मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आरटीई प्रवेश प्रक्रिया को लेकर निजी विद्यालयों के साथ समीक्षा बैठक संपन्न

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम (आरटीई) के अंतर्गत संचालित प्रवेश प्रक्रिया की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 14 Jun 2026, 01:55 PM | Views: 17 | 1 मिनट पढ़ें
Gautam budh nagar मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आरटीई प्रवेश प्रक्रिया को लेकर निजी विद्यालयों के साथ समीक्षा बैठक संपन्न

बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम (आरटीई)

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम (आरटीई) के अंतर्गत संचालित प्रवेश प्रक्रिया की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई, जिसमें अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान शैक्षिक सत्र 2026-27 में अलाभित समूह एवं दुर्बल वर्ग के बच्चों को निजी विद्यालयों में प्रवेश दिलाए जाने की वर्तमान स्थिति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। 

मुख्य विकास अधिकारी ने समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि सभी निजी विद्यालय अपने निर्धारित लक्ष्य के अनुरुप बच्चों का प्रवेश समय से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रवेश से संबंधित समस्त विवरण शिक्षा विभाग के पोर्टल पर नियमित रूप से अपडेट किए जाएं, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं सुचारु बनी रहे। अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे ने बैठक के दौरान विद्यालय प्रबंधकों यह भी निर्देशित किया कि अभिभावकों एवं बच्चों के साथ सकारात्मक एवं सहयोगात्मक व्यवहार किया जाए तथा प्रवेश प्रक्रिया के दौरान किसी भी पात्र बच्चे को अनावश्यक परेशानी न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की मंशा के अनुरूप पात्र बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना सभी संबंधित संस्थाओं की सामूहिक जिम्मेदारी है। साथ ही शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कि आज बैठक में जो भी विद्यालय अनुपस्थित रहे, उनको नोटिस जारी किए जाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि शासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन आवेदन, दस्तावेज सत्यापन एवं लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से पात्र बच्चों को विद्यालय आवंटित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरटीई योजना के अंतर्गत चयनित बच्चों को निजी विद्यालयों में निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जाती है। साथ ही बच्चों को पाठ्य सामग्री एवं वर्दी हेतु निर्धारित आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाती है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो सके।

बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार सहित जनपद के निजी विद्यालयों के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें