भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 08 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
बिजली विभाग के खिलाफ भाकियू अराजनैतिक का हल्लाबोल, ऊंचागांव बिजलीघर का घेराव बुलंदशहर में 21 अस्पतालों का औचक निरीक्षण, एक सील और छह को नोटिस इलाज का दावा या बीमारी का सौदा? 73 वे रामलीला महोत्सव का आगाज़ भूमि पूजन के साथ हुआ शुरु, मुख्य अतिथि रहे नरेंद्र सिंह नागर बिजली चोरों के विरुद्ध बिजली विभाग का एक्शन जारी, 7 लोग बिजली चोरी करते पकड़े ग्राम रवानी कटीरी में 16 अक्टूबर को निकलेगी भव्य माँ काली शोभायात्रा, राजनीति के शीर्ष पर 25 साल: सीएम से पीएम तक नरेंद्र मोदी का सफर शनि अमावस्या और पितृ अमावस्या पर होगा महायज्ञ, भजन संध्या व भव्य झांकियों का आयोजन ईपीएफओ की नई पहलों को लेकर आईआईए के पदाधिकारियों के साथ बैठक यमुना प्राधिकरण ने 25 कंपनियों को जारी किए लेटर ऑफ इंटेंट, 3155 करोड़ का निवेश प्रस्तावित
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

Ghaziabad में असद के एनकाउंटर पर उपमुख्यमंत्री बोले, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा

Ghaziabad में 17 वर्षीय सूर्य प्रताप चौहान की हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 14 Jun 2026, 01:56 PM | Views: 10 | 2 मिनट पढ़ें
Ghaziabad  में असद के एनकाउंटर पर उपमुख्यमंत्री बोले, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा

17 वर्षीय सूर्य प्रताप चौहान की हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद पुलिस मुठभेड़ में ढेर 

Ghaziabad में 17 वर्षीय सूर्य प्रताप चौहान की हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। इसे लेकर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि हत्या मेंशामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि पुलिस ने सूर्या के हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं,जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी मारा गया। इस हत्या और अपराध में शामिल हत्यारों और अपराधियोंको किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह सेप्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री योगी ने इस मामले में सख्त कार्रवाई के आदेश दिए थे।इस मामले पर गाजियाबाद की पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रीना भाटी ने कहा कि परिवार को न्याय मिलनेकी उम्मीद थी और सरकार ने कानून व्यवस्था पर लोगों का भरोसा बनाए रखा। यह एनकाउंटर एककट्टरपंथी सोच वाले व्यक्ति के साथ हुआ है। भविष्य में अगर कोई भी ऐसी विचारधारा पर चलेगा, तोउसका भी यही हश्र होगा।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, असद पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा गया था। असद पर आरोप हैकि 28 मई को एक 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला किया गया था और उसे गंभीर हालत मेंअस्पताल ले जाया गया था। डॉक्टरों की तमाम कोशिश के बावजूद सूर्य प्रताप चौहान को बचाया नहीं जासका था।बता दें कि पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि असद अपने साथियों से पैसे लेकर भागने कीयोजना बना रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और बैरिकेड लगाकर चेकिंग की जा रही थी।इसी दौरान बाइक से अपने एक साथी के साथ जा रहे असद को पुलिस ने रोकने की कोशिश की तोआरोपियों ने कथित तौर पर पुलिस पर गोली चला दी।

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें असद घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरोंने उसे मृत घोषित कर दिया। इस एनकाउंटर के दौरान एक पुलिस अधिकारी को भी गोली लगी है।मुठभेड़ में मुख्य आरोपी की मौत को इस हाईप्रोफाइल मर्डर केस में एक बड़ी सफलता के तौर पर देखाजा रहा है। इससे पहले न्याय और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग लगातार बढ़ रही थी।

Tags:

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें