भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 28 August 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
अनन्त बंधन, अखंड रक्षा भाजपा नेत्री अर्पणा सिंह त्रिपाठी ने सीओ स्याना को बांधी राखी, पुलिस को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं बुलंदशहर में जिला उद्योग बंधु की बैठक, डीएम ने उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर गौतम बुद्ध नगर में आयोजित हुआ ‘खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात PM के साथ’ बार एसोसिएशन ने 220 अधिवक्ताओं को चिन्हित किए चैम्बर, शांतिपूर्ण तरीके से हुआ ड्रा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम, यमुना प्राधिकरण ने विकसित की 6 एकड़ ग्रीन बेल्ट विशेष बच्चों ने कलेक्ट्रेट में डीएम मेधा रूपम को बांधी खुद की बनाई राखी मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने लखनऊ से किया ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ रक्षाबंधन से पहले बुजुर्ग माताओं को योगी सरकार का बड़ा तोहफा पिंजौर में महिला की गला काट कर हुई हत्या
Advertisement Space 970x250
Uttar Pradesh

Ghaziabad हाईराइज सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, चार्म्स कैसल में चोरी से दहशत

Ghaziabad शहर की हाईराइज सोसायटियों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। नंदग्राम थाना क्षेत्र स्थित चार्म्स कैसल सोसाइटी में हुई चोरी की घटना ने निवासियों में भय और नाराजगी का माहौल पैदा कर दिया है।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 14 Jun 2026, 01:55 PM | Views: 17
Ghaziabad हाईराइज सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, चार्म्स कैसल में चोरी से दहशत

चार्म्स कैसल में चोरी से दहशत

Ghaziabad  शहर की हाईराइज सोसायटियों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। नंदग्राम थाना क्षेत्र स्थित चार्म्स कैसल सोसाइटी में हुई चोरी की घटना ने निवासियों में भय और नाराजगी का माहौल पैदा कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, सोसाइटी के एक फ्लैट में देर रात अज्ञात चोरों ने घुसकर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।निवासियों का कहना है कि सोसाइटी में सुरक्षा के नाम पर भारी मेंटेनेंस शुल्क वसूला जाता है, बावजूद इसके चोरी जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। लोगों का आरोप है कि सुरक्षा गार्डों की लापरवाही और निगरानी व्यवस्था कमजोर होने के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पूर्व भी सोसाइटी के टावर-एफ में चोरी की वारदात हो चुकी है। इतना ही नहीं, करीब तीन वर्ष पूर्व सोसाइटी की बेसमेंट से एक कार भी चोरी हो गई थी, जिसका खुलासा लंबे समय तक नहीं हो पाया। लगातार हो रही घटनाओं से residents में असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है।

सोसाइटी के लोगों ने मांग की है कि सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जाए, सभी एंट्री प्वाइंट्स पर कड़ी निगरानी रखी जाए तथा सीसीटीवी कैमरों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Read this

समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व CM Akhilesh Yadav के भाई Parteek Yadav यादव का निधन - https://aajkamudda.com/समाजवादी-पार्टी-के-प्रमुख-और-उत्तर-प्रदेश-के-पूर्व-CM-Akhilesh-Yadav-के-भाई-Parteek-Yadav--यादव-का-निधन

Noida समय पर इलाज और सावधानी से बचेगी हंता वायरस से जान - https://aajkamudda.com/Noida-समय-पर-इलाज-और-सावधानी-से-बचेगी-हंता-वायरस-से-जान

Noida पिज्जा बेस पर थूकने का वीडियो वायरल, आरोपी कर्मचारी गिरफ्तार - https://aajkamudda.com/Noida-पिज्जा-बेस-पर-थूकने-का-वीडियो-वायरल,-आरोपी-कर्मचारी-गिरफ्तार

Noida :बढ़ती गर्मी से बिगड़ रही सेहत, डिहाइड्रेशन और वायरल के मरीजों से अस्पतालों में बढ़ी भीड़ https://aajkamudda.com/Noida:बढ़ती-गर्मी-से-बिगड़-रही-सेहत,-डिहाइड्रेशन-और-वायरल-के-मरीजों-से-अस्पतालों-में-बढ़ी-भीड़

Tags:

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें