भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 28 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का किया मासिक निरीक्षण सजना है मुझे सजना के लिए — करवा चौथ, सोलह श्रृंगार में लिखा गया सनातन प्रेम का अमर महाकाव्य ऑपरेशन मुस्कान के तहत कोतवाली नगर पुलिस की बड़ी सफलता, 1 घंटे में 2 गुमशुदा बच्चियों को सकुशल बरामद किया रिसिया पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल, क्षतिग्रस्त व्हीलचेयर ठीक कराकर दिव्यांग बुजुर्ग को पहुंचाया सुरक्षित गंतव्य तक खुर्जा में होटल में हंगामा, पुलिस ने युवती समेत कई लोगों को हिरासत में लिया खेत बचाओ अभियान का शुभारंभ, डीएम ने जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना AB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमति आगामी दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन में स्याना में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर रामायण पाठ और भव्य शोभा यात्रा का आयोजन महर्षि वाल्मीकि जयंती पर जनपद में आयोजित हुए धार्मिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रम
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

Greater noida जिलाधिकारी ने शाहबेरी स्थित कंपोजिट शॉप नंबर-1 का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी द्वारा आज शाहबेरी, क्रॉसिंग रोड ग्रेटर नोएडा स्थित कंपोजिट शॉप नंबर-1 का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान लाइसेंस संबंधी अभिलेखों, निर्धारित मूल्य सूची, सीसीटीवी व्यवस्था, पीओएस मशीन के माध्यम से की जा रही बिक्री तथा शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित व्यवस्थाओं का गहनता से निरीक्षण किया गया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 14 Jun 2026, 01:55 PM | Views: 7 | 1 मिनट पढ़ें
Greater noida जिलाधिकारी ने शाहबेरी स्थित कंपोजिट शॉप नंबर-1 का किया औचक निरीक्षण

ग्रेटर नोएडा स्थित कंपोजिट शॉप नंबर-1 का औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी द्वारा आज शाहबेरी, क्रॉसिंग रोड ग्रेटर नोएडा स्थित कंपोजिट शॉप नंबर-1 का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान लाइसेंस संबंधी अभिलेखों, निर्धारित मूल्य सूची, सीसीटीवी व्यवस्था, पीओएस मशीन के माध्यम से की जा रही बिक्री तथा शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित व्यवस्थाओं का गहनता से निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि दुकान पर समस्त व्यवस्थाएं शासन की गाइडलाइन के अनुरूप सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संचालित की जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग निरंतर संचालित रहे तथा पीओएस मशीन के माध्यम से शत-प्रतिशत बिक्री सुनिश्चित की जाए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ओवररेटिंग के संबंध में संबंधित अधिकारियों एवं विक्रेताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर मदिरा बिक्री किसी भी स्थिति में न की जाये।

 उन्होंने निर्देशित किया कि सभी दुकानों पर मूल्य सूची स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की जाए तथा उपभोक्ताओं से निर्धारित दरों के अनुसार ही बिक्री सुनिश्चित की जाए। किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित के विरुद्ध तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी दादरी अनुज नेहरा सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Read this

समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व CM Akhilesh Yadav के भाई Parteek Yadav यादव का निधन - https://aajkamudda.com/समाजवादी-पार्टी-के-प्रमुख-और-उत्तर-प्रदेश-के-पूर्व-CM-Akhilesh-Yadav-के-भाई-Parteek-Yadav--यादव-का-निधन

Noida समय पर इलाज और सावधानी से बचेगी हंता वायरस से जान - https://aajkamudda.com/Noida-समय-पर-इलाज-और-सावधानी-से-बचेगी-हंता-वायरस-से-जान

Noida पिज्जा बेस पर थूकने का वीडियो वायरल, आरोपी कर्मचारी गिरफ्तार - https://aajkamudda.com/Noida-पिज्जा-बेस-पर-थूकने-का-वीडियो-वायरल,-आरोपी-कर्मचारी-गिरफ्तार

Noida :बढ़ती गर्मी से बिगड़ रही सेहत, डिहाइड्रेशन और वायरल के मरीजों से अस्पतालों में बढ़ी भीड़ https://aajkamudda.com/Noida:बढ़ती-गर्मी-से-बिगड़-रही-सेहत,-डिहाइड्रेशन-और-वायरल-के-मरीजों-से-अस्पतालों-में-बढ़ी-भीड़

Tags:

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें